बच्चे और बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची आराधना: राजा सिंह झींंजर


गुहला/चीका 20 जुलाई (राजपाल जिंदल)कोरोनावायरस के फैलाव को लेकर जहां एक तरफ हर व्यक्ति सहमा हुआ है वहीं जरूरतमंद लोग सामाजिक उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। यह विचार जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर गोल्ड मेडलिस्ट प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर ने सिकलीगर बस्ती चीका में बच्चों और बुजुर्गों के लिए लगाए फलों एवं जूस की लंगर सेवा के दौरान कहे। झींजर ने कहा कि बच्चे और बुजुर्गों की सेवा ही जीवन की सच्ची आराधना है। इनकी सेवा से ही जीवन के सच्चे आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने बस्ती के लोगों को फलों और जूस के साथ साथ पूरक आहार के पैकेट भी वितरित किए। झींजर ने बच्चों और बुजुर्गों को महामारी कोरोनावायरस के चलते पूरी सतर्कता बरतने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वे घर पर ही रहे तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर बूटा सिंह ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और शिक्षा विभाग हरियाणा के काउंसलर अध्यापक कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए तन मन धन से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लोगों को जागरूकता के साथ-साथ जरूरतमंदों को मुफ्त मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स, पीसीएम टेबलेट्स, बिस्कुट और पूरक आहार के पैकेट्स बांटे जा रहे हैं। एच डी बी बैंक के शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह ने काउंसलर अध्यापकों की तारीफ करते हुए कहा कि महामारी की भयांनक स्थिति में जरूरतमंदों का सहयोग और सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। कुलदीप सिंह ने कहा कि बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं और इनकी सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। बस्ती वासी निर्मल सिंह व ध्यान सिंह ने कहा कि काउंसलर प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर की गाड़ी बस्ती की तरफ आते देख बस्ती के सारे बच्चे पहले ही अपनी लंबी लाइने लगा लेते हैं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। परोपकार की भावना से निस्वार्थ सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475