कुरुक्षेत्र 10 जुलाई (संजीव बंसल) कोरोना का नाम सुनते ही जहां हर व्यक्ति सहम जाता है, वहीं कोरोना को हराने और कोरोना के कदमों को रोकने के लिए कुरुक्षेत्र की जिला महामारी ज्ञातकर्ता बिंदू राय कोरोना के पास पहुंच जाती है। इस वायरस की तह तक जाकर और चैन को ब्रैक करने के फर्ज को बखुबी निभा रही है। इस महिला अधिकारी ने कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केस आने पर प्रशासन द्वारा बनाए गए 121 कंटेनमैंट जोन में पहुंची और यहां पर संक्रमित लोगों की हिस्टरी और संक्रमित लोगों को सेफ करने का काम किया है।
जिला महामारी ज्ञातकर्ता बिंदू राय कुरुक्षेत्र में एक कोरोना योद्घा के रुप में कुरुक्षेत्र के हर नागरिक को प्रेरणा देने का काम कर रही है कि कोरोना से डरने की बजाए कोरोना से मुकाबला करके हराने की जरुरत है। यह मुकाबला तभी सम्भव हो सकता है, जब लोग कोविड-19 की एडवाईजरी की पालना करेगा। जिला महामारी ज्ञातकर्ता बिंदू राय का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज की जैसे ही सूचना मिलती है तो टीम के साथ तुरंत संक्रमित मरीज के निवास पर पहुंचकर कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने की कार्रवाई को अंजाम दिया जाता है। सबसे पहले कोरोना संक्रमित मरीज के सोर्स का पता लगाना होता है कि किस व्यक्ति से कोरोना का संक्रमण हुआ है, इसके पश्चात इस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए संक्रमित व्यक्ति के परिजनों और आसपास के लोगों को सुरक्षित करना होता है।
उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति की पूरी हिस्टरी की तलाश करके पूरी चैन को खोजने का काम करना होता है ताकि संक्रमित व्यक्ति की चैन की तह तक पहुंचकर संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इसके बाद ही कंटेनमैंट और बफर जोन बनाए जाते है ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। इस क्षेत्र के लोगों को जागरुक किया जाता है कि संक्रमण से घबराने की बजाए सावधान होकर मुकाबला करने की जरुरत है। इस संवेदनशील क्षेत्र में लोगों को अपने-अपने घरों में रहकर पूरी तरह सावधानियां बरतनी होंगी, मास्क लगाने, सोशल डिस्टैंस रखने जैसे तमा पहलुओं को अपने जीवन में अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब तक बनाए गए 121 कंटेनमैंट जोन में से अधिकतर में विजिट किया है और कोरोना के संक्रमण के फैलाव को को अपनी टीम के साथ मिलकर रोकने के प्रयास किए है।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा और जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह के मार्गदर्शन में उनकी टीम काम कर रही है। इस दौरान कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने सीनियर से प्रेरणा लेकर लगातार कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने का हर भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि 9 जुलाई तक प्रशासन की तरफ से 121 कंटेनमैंट जोन बनाए गए है, जिनमें से 45 को डीनोटिफाई कर दिया गया है और 76 जोन अभी एक्टिव है। उन्होंने अपनी टीम के सभी सदस्यों और सीनियर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक टीम भावना से काम करके कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने का प्रयास सफल हो रहा है। सिर्फ लोगों के सहयोग की जरुरत रहेगी, जो भी संक्रमित व्यक्ति है, उसे खुलकर अपनी हिस्टरी और संक्रमण के सोर्स को बताने में संकोच नहीं करना चाहिए, जब व्यक्ति तमाम तथ्य टीम के समक्ष रखेगा, तो निश्चित ही कोरोना संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सकेगा।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
