इंद्री (अमित सरोहा) कस्बे के गांव बुढ़नपुर में ठेकेदार द्वारा गली निर्माण में पीली ईंटो का प्रयोग करने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।मंगलवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की कालोनी में पंचायत द्वारा गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है।सरपंच ने निर्माण का ठेका भी अपने रिश्तेदार को दिया है।जो घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर रहा है।ग्रामीण विक्रम, रिंकू, रोशन और दिलबाग का कहना है कि यदि जल्द ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नही की गई तो ग्रामीण कोई भी बड़ा कदम उठाने से पीछे नही हटेंगे।
- पीली ईंटो को जल्द करेंगे वापिस
इस बारे में ठेकेदार कृष्ण कुमार के कहना है कि निर्माण सामग्री में सही मैटीरियल का प्रयोग किया जा रहा है।जहां तक पीली ईंटो का सवाल है वो भठ्ठा मालिक द्वारा गलती से भेज दी गई है।जिन्हें जल्द ही वापिस कर दिया जाएगा।
- मामले की करवाएंगे जांच
इस मामले में एसडीएम सुमित सिहाग का कहना है कि ठेकेदार द्वारा गली निर्माण में पीली ईट लगाने का मामला मेरे संज्ञान में आया है।जल्द ही मामले की जांच करवाकर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुमित सिहाग, एसडीएम इंद्री।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475

