करनाल (जय भगवान) श्री अतुल कुमार आइ ए एस महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी के बचाव हेतु प्रदेश में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी कार्यक्रम के तहत तहत आयुष विभाग करनाल द्वारा डॉक्टर सतीश खटकर जिला आयुर्वेद अधिकारी के नेतृत्त्व में जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।जिसमें आयुष विभाग करनाल के सभी चिकित्सकों व कर्मचारी कर्मचारी को आदेश दिए हैं कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में घर घर जाकर लोगों को इस बीमारी हेतु जागरूक करें । इस कार्यक्रम सफल बनाने हेतु विभाग के सभी कर्मचारी व अधिकारी जी जान से मेहनत कर रहे हैं । इस महामारी से बचाव हेतु व जन साधारण को भी शहरी तथा ग्रामीण आँचल की जनता को जागरूक कर रहे हैं। विभाग के सभी कर्मचारी व अधिकारी जी जान से मेहनत कर रहे हैं ।इस महामारी से बचाव हेतु व जन साधारण को भी शहरी तथा ग्रामीण इलाक़ों की कार्य कर रहे है इस बीमारी से बचाव संबंधी इम्यूनिटी बूस्टर मेडिसिंज़ आयुष विभाग के टीम द्वारा नि शुल्क बाँटी जा रही है ।जिला करनाल के डॉक्टर राजपाल डॉक्टर समर्थ फ़ार्मसिस्ट आशीष मुकेश नरेश व की एक टीम बनायी गई है जो डॉक्टर राम अवतार सिंह के नेतृत्व में काम कर रही है तथा करनाल के कंटैमिनेट ज़ोन में घर घर जाकर की टीम द्वारा इम्यूनिटी बूस्टर मेडिसिन वितरित की जा रही है। डाक्टर सतीश द्वारा बताया गया कि आप अपने हाथों को बार बार साबुन से अच्छी तरह धोते रहना चाहिए । अपनी आँखों नाक व मुँह को मास्क से ढक कर रखना चाहिए तथा इन्हें छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लेना चाहिए । सामाजिक आयोजनों पर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक नहीं जाना चाहिए।डॉक्टर सतीश ने कहा कि बदल कर अपना व्यवहार करें हम करोना पर वार ।
हमने अपना आहार विहार ठीक ढंग से करना चाहिए । हल्दी लहसुन सोंठ इत्यादि का घर में उपयोग करना चाहिए ताकि शरीर में इम्युनिटी बढ़ायी जा सके। डॉक्टर राम अवतार ने बताया कि है आज करनाल के गाँव मुनक में आशा वर्कर व रतन लाल लंबरदार के के साथ मिलकर 400 लोगों को इम्यूनिटीन बूस्टर गोलियाँ तथा आयुष क्वाथ बाँटा गया।डॉक्टर रामअवतार द्वारा आमजन को अपील की गई कि आप इस महामारी से ना घबराएँ तथा अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन सी युक्त आहार का की प्रयोग करे। हमें इस बीमारी से डटकर मुक़ाबला होकर करना पड़ेगा।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475

