कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने अवैध हथियार सहित किया एक को गिरफतार। थाना शहर पेहवा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में सतपाल उर्फ गांघी पुत्र कैलाशगीर वासी हेलवा को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्रीमति आस्था मोदी ने दी।
इस बारे में जानकारी देते हुए श्रीमति मोदी ने बताया कि गत दिवस थाना शहर पेहवा पुलिस हवलदार पवन कुमार, बलदेव सिंह, आनन्द बक्शी व सिपाही रोहताश की टीम बस अडडा पेहवा पर मौजुद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की नौजवान लडका सतपाल उर्फ गांधी पुत्र कैलाशगीर वासी हेवला जो लडाई झगडा की वारदात करने का आदी है। वह वारदात करने की नियत से देशी कट्टा लिये हुए है। वह कुछ देर बाद देशी कटटा सहित पेहवा से गुलडेरा रोड के रास्ते अपने गांव हेवला की तरफ जायेगा। यदि कोर्ट कमपलैक्श के नजदीक गुलडेरा रोड पर नाकाबन्दी करके आरोपी को काबू करके तलाशी ली जाए तो उसके कब्जे से एक देशी कटटा बरामद हो सकता है। जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने कोर्ट कमपलैक्श के नजदीक गुलडेरा रोड पर नाकाबंद शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को आते हुए देखा जिसको मुखबर के ईशारे पर काबू करके उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम थाना शहर पेहवा पुलिस बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे एक देशी कटटा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके विरूध थाना शहर पेहवा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है। जांच जारी है।