कैथल, 18 जुलाई (रवि गोयल) वैश्विक महामारी कोरोना को हराने में देश का चौथा स्तंभ यानि मीडिया अग्रिम पंक्ति में कार्य करते हुए कोरोना वॉरियर्स बनकर आमजन को जागरूक व सचेत रहने के लिए दिन-रात कार्यरत है। जब से इस महामारी ने देश में अपने पैर पसारने शुरू किए, तभी से मीडिया कर्मियों ने अपनी जान की परवाह नही करते हुए मानव हित में कार्य कर रहे हैं। कैथल में मीडिया कर्मी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान हेल्पिंग हैंड हरियाणा ने किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कोरोना योद्धा बनकर मीडिया कर्मियों ने जो भूमिका निभाई उस के लिए तमाम मीडिया कर्मियों का दिल से धन्यवाद किया।
संस्था की ओर से सभी मीडिया कर्मियों का आभार प्रकट करते हुए तेजी ढांडा ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी मीडिया कर्मियों ने पूरी सजगता से समाज को जागृत करने कार्य किया है। दिन-रात आमजन तक सही सूचनाओं के साथ-साथ इस महामारी से बचने के उपायों के बारे में भी मीडिया जगत के लोगों ने जागरूक किया। तेजी ढांडा ने कहाँ की हमारी संस्था हेल्पिंग हेंड हरियाणा समाज सेवा करने व जरूरतमंद लोगों के जरूरत का समान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ गरीब लड़कियों की शादी में जरूरी सामान उपलब्ध करवाते है। हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद की सहायता करना व समाज हित के लिये कार्य करना है। इस मौके पर संवाददाता राजीव परुथी ने कहा कि इस समय सभी मीडिया कर्मी अपने साथ-साथ अपने परिजनों की परवाह नही करते हुए कोरोना योद्धा बनकर कार्य कर रहे हैं और दिन-रात सही सूचनाओं का प्रेषण विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए करते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। संवाददाता ललित शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार के संकट में मीडिया ने सदैव अहम भूमिका का निर्वहन किया है। कोरोना महामारी को हम सब मिलकर हरा सकते हैं और यह लड़ाई लंबी है, इसलिए समाज के हर वर्ग को सजग होकर सावधानी पूर्वक कार्य करना है, ताकि हम सभी इससे बच सके। इस अवसर पर हेल्पिंग हैंड हरियाणा संस्था के संस्थापक तेजी ढांडा , बूटा सिंह , सोम , मनदीप , विक्की, जगदीप, वीनू , ललित दिलकश, नसीब सैनी, सुखविंद्र सैनी, सुनील जांगड़ा , राजीव परूथी, राकेश कथुरिया, राजेन्द्र तंवर, मोहन शर्मा , सूरजमल सहारण , वीरेंद्र पुरी , जोगिंद्र कुंडू , मोहन नायक , सुनील राविश आदि मौजूद रहे।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
