संयुक्त निदेशक जगमिंद्र सिंह नैन व उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने मशीन को मक्के की बिजाई हेतू किया झंडी दिखाकर रवाना


कैथल (रवि गोयल) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक जगमिंद्र सिंह नैन व उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने मक्के की बिजाई हेतू मशीन को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये 2 मक्का बिजाई मशीनें गांव भूना के किसान राजेंद्र व नारायण को उपलब्ध करवाई। संयुक्त निदेशक जगमिंद्र सिंह नैन ने कहा कि कैथल जिला में मक्के की बिजाई अब अत्याधुनिक उपकरणों से होगी। इन मशीनों से बीजों की बर्बादी नही होगी और घंटे भर में किसान एक एकड़ खेत में बिजाई का कार्य पूरा कर लेगा। इस मशीन से बिजाई होने के बाद मक्के की उपज भी अधिक होगी। हरियाणा सरकार आधुनिक बिजाई उपकरण न्यूमैटिक प्लांटर व मल्टी क्रॉप प्लांटर की व्यवस्था की गई है। उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि हरियाणा सरकार की मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत धान की बजाए अन्य फसल जैसे मक्का आदि की फसल को बढ़ावा दे रही है। इसके अतिरिक्त धान की खेती छोड़कर मक्का आदि वैकल्पिक फसल लगाने वाले किसानों को 7 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सहायक कृषि अभियंता कार्यालय द्वारा मक्के की बिजाई के लिए मशीन किसानों को ट्रैक्टर एवं तकनीकी सहायक सहित बिजाई हेतू नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिला में मक्के का रकबा बढ़े, इसके लिए कृषि विभाग के सभी अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। जिला में बिजाई हेतू तीन मक्के प्लांटर उपलब्ध है। इस मौके पर पुरूषोत्तम लाल, डॉ. सज्जन कुमार, मुकेश कुमार, सुनील, सुभाष, नफे सिंह, रीतू रानी मौजूद रही।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475