प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
हरैया सतघरवा (बलरामपुर) = क्षेत्र के तुलसीपुर चौधरी डीह मार्ग पर स्थित चौधरी डीह गांव के पास बाइक सवार दो युवको की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बरदौलिया निवासी शकील को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मृतकों के परिजन को फोन से सूचित किया। बताया जाता है कि गंजड़हवा गांव निवासी रामेश्वर बरदौलिया बाजार से सामान खरीद कर घर लौट रहे थेI रास्ते में चौधरी डी गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर में उन्हें सामने से ठोकर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चालक बरदौलिया निवासी शकील को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
