बागवानी विभाग के द्वारा बरसाती पानी के नाले के दोनों ओर लगभग हजारों पौधे लगाने का अभियान शुरू
July 20, 2020
कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत बागवानी विभाग के द्वारा हॉर्टिकल्चर विभाग के एसडीओ नरोती राम के तत्वावधान में सेक्टर 30 के बरसाती पानी के नाले के दोनों ओर लगभग हजारों पौधे लगाने का अभियान शुरू हुआ। इस अवसर पर सेक्टर 30 के वरिष्ठ नागरिक डीडी सैनी, एस के शर्मा, हरपाल सिंह एवं वसुधैव कुटुंबकम संस्कृति सेवा आयाम के महासचिव डॉ केवल कृष्ण, बागवानी विभाग के जेई रामफल एवं प्रवीण कुमार ने पौधारोपण अभियान कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ केवल कृष्ण ने कहा कि पौधारोपण पुण्य का कार्य है। पौधे हमें प्राण वायु देने वाले देवता हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में भाग लेना चाहिए और पौधों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि नाले के साथ-साथ हजारों पौधे लगाने का अभियान चल रहा है। जिसमें अर्जुन, पापड़ी आदि के लगभग 700 पौधे लगाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग के द्वारा इनकी सुरक्षा भी की जाएगी। उसके लिए चारों ओर तारें भी बांधी जा चुकी हैं ताकि पशु इन पौधों को नुकसान न पहुंचा सकें। इस अवसर पर सेक्टर 30 एसोसिएशन के प्रधान पंडित सुरेश कुमार ने भी बागवानी विभाग एवं एसडीओ नरोती राम की इस कार्य के लिए सराहना की। इस अवसर पर प्रवीण कुमार और उनकी पौधारोपण की टीम उपस्थित थी।
सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475