पूंडरी, 17 जुलाई (रवि गोयल) हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन ने कहा कि हलके में विकास कार्यों पूरी तेजी से करवाए जाएंगे, धन की कोई कमी नही रहेगी। शहर व गांवों की समस्याओं का समाधान करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है और आमजन का पूर्ण सहयोग होना भी बहुत आवश्यक है। गलियों, नालियों, सीवरेज सिस्टम, बिजली, पानी व अन्य सभी मूलभूत समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि हलके के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।
चेयरमैन रणधीर गोलन शुक्रवार को नई सब्जी मंडी में एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं इस हलके का विधायक हूं और मेरी जिम्मेवारी बनती है कि हलके में लोगों की हर समस्या का समाधान समय पर करवाया जाए, परंतू इसमें आमजन का सहयोग भी जरूरी है। इस हलके में अनके विधायक बने हैं, परंतू पूंडरी हलके का विकास नही करवा पाए। सभी गांवोंं के तीर्थों का जीर्णोद्धार भी करवाया जाएगा। शहर में सीवरेज व पानी की समूचित व्यवस्था के लिए साढ़े 4 करोड़ मंजूर करवाए जा चुके हैं, जिसका कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। वर्षांे पुरानी बलकार कालोनी में पीने के पानी की समस्या का समाधान हो चुका है, जिसके तहत पाईप लाईन बिछाई गई है और बोर लगाने का कार्य जारी है। शहर में पानी की निकासी को दूर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पाई, भाणा, करोड़ा, सिरसल आदि गांवों में गत दिनों हुई बरसात से पानी लबालब भर गया था और फसल का नुकसान होने की संभावना बढ़ गई थी, परंतू इस समस्या का तुरंत समाधान करते हुए प्रशासन के अधिकारियों के साथ दौरा किया और जलभराव की स्थिति से निपटने का कार्य जारी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा फसल के नुकसान को रोका जा सके। पाई सड़क अब नई लाइटें लगने के बाद रोशनी से जगमगाने लग गई है। हलके में 25 पानी के टयूबवैल मंजूर करवाए गए हैं। कैथल-करनाल रोड चौड़ा करने का कार्य प्रगति पर है, इसका लाभ भी लोगों को जल्द मिलेगा। पूंडरक ऋषि तीर्थ स्थान को ऐतिहासिक तीर्थ स्थान बनाने का संकल्प लिया है और इस पर 15 करोड़ रुपए की लागत से कार्य जोरों से चल रहा है। फल्गु तीर्थ के जीर्णोद्धार का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी एसोसिएशन द्वारा जितनी भी मांगे रखी हैं, वे सभी पूरी करवाई जाएगी, जिसमें शैड का विस्तारीकरण, सड़कों का नवीनीकरण, पीन के पानी हेतू आरओ सिस्टम, पानी की निकासी आदि शामिल हैं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को सब्जी मंडी में एकत्रित हुए कूड़े का उठान करवाने के निर्देश दिए।
चेयरमैन रणधीर गोलन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, वहीं मैं भी पूंडरी हलके में भी पूरी ईमानदारी से कार्य करवाऊंगा। देश को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदार होना काफी जरूरी है, तभी अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचेंगी। उन्होंने कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आमजन का आह्वïान किया कि वे केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। मास्क लगाना अनिवार्य है, जोकि हमें कोरोना महामारी से बचाएगा। सैनिटाईजर का प्रयोग करते रहे तथा साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। इस मौके पर सब्जी मंडी एसोसिएशन द्वारा चेयरमैन रणधीर गोलन को पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट किए। इससे पहले चेयरमैन रणधीर गोलन ने पूंडरी इंडोर व आउटडोर स्टेडियम में पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर सब्जी मंडी प्रधान भारत भूषण मिगलानी, हरिजन सैनी, धर्मवीर सैनी, गगनदीप, राजकुमार मिगलानी, सुभाष चंद, सोमप्रकाश सैनी, तरूण शर्मा, अजय बैरागी, अंकुश पाई, राजीव गोयल, अभिनव वालिया, अशोक कुमार, मोनू खुराना आदि मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475