रिपोर्टर आशीष कुमार गुप्ता
"आओ हम सब मिलकर करें चीनी ऐप का बहिष्कार "
"चीनी ऐप हटाओ निशुल्क मास्क पाओ।"
आज डिघिया चौराहा स्थित कांति कुबेर हॉस्पिटल मैं लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया जिसका शुभारंभ डॉ रविनंदनत्रिपाठी व महिला मोर्चा भाजपा की लोकप्रिय जिला अध्यक्ष डॉ प्रज्ञात्रिपाठी जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम के तहत हॉस्पिटल के स्टाफ सहित मरीजों व अन्य लोगों के मोबाइल से चीन के ऐप्स हटाकर उनको निशुल्क फेस कवर वितरित किया गया लगभग 200 से 300 लोगों के एप्स डिलीट किए गए ।
नगर अध्यक्ष एकता जयसवाल जी ने बताया कि वह इसी प्रकार अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगाती रहेंगी कार्यक्रम में निरंतर उनका सहयोग कर रहे हैं विकास जयसवाल धोनी विक्रमादित्य सिंह आनंद जायसवाल अजीत प्रताप सिंह सिद्धार्थ सिंह दिनेश गुप्ता व रामाशीष सिंह।