सचिवालय के अपर निजी सचिव निलंबित


प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
लखनऊ = उत्तर प्रदेश सचिवालय में केंद्रीय अनुभाग, सचिवालय प्रशासन में अपर निजी सचिव के पद पर तैनात अनंत प्रकाश त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है । उन पर एक परिवारिक मामले में जुलाई 2001 में न्यायिक हिरासत में रहने के बावजूद कार्यालय में दोबारा जॉइनिंग के समय इस तथ्य को छिपाने और सचिवालय प्रशासन विभाग को गुमराह करने का आरोप है। नियमानुसार उन्हें विभाग को पूरी जानकारी देनी चाहिए थी । अपर निजी सचिव को सचिवालय प्रशासन के केंद्रीय अनुभाग से संबद्ध किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।