तय समय से पहले सडक़ टूटी को निर्माण करने वाली फर्म से होगी वसूली : संदीप सिंह


इस्माईलाबाद, 7 जुलाई (अमरजीत सिंह) हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र को विकसित करने में सडक़ व शिक्षा का अहम योगदान है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सडक़ों का जाल बिछाकर विकास को गति दी जाए। खेलमंत्री इस्माइलाबाद के बीचों बीच गुजरने वाले पुराने अंबाला हिसार नेशनल हाइवे नंबर 65 के नवीनीकरण उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि यदि प्रदेश का विकास करना है तो यहां सडक़, शिक्षा व संचार की क्रांति लानी होगी, तभी लोगों को कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी। इससे पहले खेलमंत्री संदीप सिंह ने सडक़ के नवीनीकरण कार्य का नारियल तोडक़र पूजन के साथ शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि सडक़ों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि काम की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि सडक़ में तय समय से पहले गड्ढे पड़े तो इसकी भरपाई संबंधित फर्म या ठेकेदार से की जाएगी। इन नियमों को लिखित रूप से शर्तों में शामिल किया गया है। पीडब्यलूडी डिविजन टू के एक्सईएन अमित मलिक ने बताया कि लगभग साढ़े पांच किमी. लंबी इस सडक़ के निर्माण पर एक करोड 17 लाख 33 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। तीन माह के अंदर इस सडक़ को पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है। सडक़ पर पानी खड़ा ना हो। इसके लिए इसे ऊंचा उठाकर पानी निकासी का प्रबंध किया जा रहा है। इससे पूर्व पिहोवा के बीचों बीच टीकरी से भेरियां तक जाने वाले हाईवे का निर्माण कार्य भी खेलमंत्री के प्रयास से शुरू हो चुका है। इस्माईलाबाद ही यह सडक़ पिछले काफी समय से खस्ताहाल थी, जिसे देखते हुए खेलमंत्री संदीप सिंह ने सरकार से इस सडक़ के नवीनीकरण कार्य को मंजूरी दिलवाई है। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाडी पाल, मंडलाध्यक्ष चिरंजीव गर्ग, जिंदर शर्मा, अनुज बंसल, दीपक सिंगला, सोनू अरोड़ा, दीप ढ़ींगरा, पुनीत बंसल व जेई विजय सहित कई लोग मौजूद रहे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475