रिफाइनरी क्षेत्र में लगभग अढ़ाई दर्जन अवैध निर्माण गिराए


रिफाइनरी (राजपाल प्रेमी) जिला नगर योजनाकार विभाग ने रिफाइनरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग अढ़ाई दर्जन अवैध निर्माण गिराए । ग्रामीणों ने जिला नगर योजनाकार विभाग पर बिना नोटिस दिए उनकी दुकाने और लेबर कॉलोनी तोड़ने का आरोप लगाया । डीटीपी विभाग की इस कार्रवाई से जहां सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए वंही लगभग दो दर्जन परिवारों के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए ।                                                                      वीरवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मतलौडा जयसिंह के साथ डी.टी.पी. ललित बजाड़ रिफाइनरी क्षेत्र में  अवैध निर्माण गिराने के लिए पहुंचे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा । डीटीपी विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में आया देख लोगों में भय का माहौल छा गया । जिला नगर योजनाकार विभाग ने रिफाइनरी क्षेत्र में दो जगह से लगभग अढ़ाई दर्जन अवैध निर्माण गिराए । एक जगह विभाग को थोड़े विरोध का सामना करना पड़ा परंतु भारी पुलिस बल होने के कारण अवैध निर्माणों को गिराने में कोई अड़चन नहीं आई ।                                
  • गिराई गई लेबर कॉलोनी                                              
पूर्व सरपंच ददलाना नरेंद्र राणा ने बताया कि हम रिफाइनरी में ठेकेदारी का काम करते हैं । और हमारे पास  लगभग  400 से 500 श्रमिक  काम करते हैं । सरकार के आदेशानुसार हमने श्रमिकों के रहने के लिए अपने खेत में लेबर कॉलोनी बना रखी है । आज वीरवार को डीटीपी विभाग ने हमारी लेबर कॉलोनी में लगभग 20 श्रमिकों के कमरे तोड़ दिए हैं । और श्रमिक यहां पर ना होने के कारण उनका सारा सामान दबकर टूट गया है । उन्होंने डीटीपी विभाग पर सरकार के आदेशों की पालना न करने का आरोप भी लगाया । उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश है कि जिस भी फैक्ट्री मालिक या ठेकेदार की लेबर होती है । उनके रहने की व्यवस्था ठेकेदार और फैक्ट्री मालिक को करनी है ।                                                          
  • आज रिफाइनरी क्षेत्र में विभाग द्वारा लगभग 30 अवैध निर्माण गिराए गए । जिन्हें विभाग द्वारा पहले नोटिस दिए गए थे ।  : ललित बजाड़ डीटीपी पानीपत ।
  •                                               
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475