अधिकारी सुधर जाएं अन्यथा अपना तबादला समझें तय : लीला राम


ञ्चयोड़क, 9 जुलाई (रवि गोयल /संजीव कौशिक): स्थानीय भाजपा विधायक लीला राम ने  पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुर्जेवाला पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि पिछली सरकार में विधायक होते हुए भी पांच सालों में विधानसभा का मुंह भी न देखने वाले सुर्जेवाला अब 1983 पी.टी.आई. अध्यापकों की बहाली के लिए कानून बनाने की बात करते हैं। जनसमस्याएं सुनते हुए विधायक ने कहा कि रणदीप सिंह सुर्जेवाला यहां से विधायक रहते हुए भाजपा सरकार के पहले प्लान में केवल 7 बार विधानसभा में पहुंचे ऐसे प्रतिनिधि जिन्होंने विधायक रहते हुए विधानसभा पहुंचकर लोगों के दुख दर्द और मुद्दों को उठाने की जहमत तक न उठाई हो वो इन अध्यापकों की बहाली का दावा किस आधार पर कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में कैथल विधानसभा क्षेत्र अभूतपूर्व विकास की ओर मुक्चयमंत्री की अगुवाई में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यही बात रणदीप ङ्क्षसह सुर्जेवाला को शायद पचाना मुश्किल हो रहा है। सीधे-सीधे खिसया कर वो बेबुनियाद अनाप शनाप बयानबाजी करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का असफल प्रयास करते रहते हैं लेकिन विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। विधायक ने जनता की समस्याओं का निवारण करने वाले अधिकारियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि आम जनता को बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य और खाद्यान्नों जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने वाले महकमों के अधिकारी या तो लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं अन्यथा अपना तबादला तय समझें। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याएं सुनते हुए शिकायतें मिल रही हैं कि महकमाएं पुलिस, खाद्य आपूर्ति, तहसील, मार्कीङ्क्षटग बोर्ड आदि के अधिकारी जनता की जरूरतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि या तो अधिकारी सुधर जाएं और अपने काम को ईमानदारी या निष्ठï से अंजाम दें अन्यथा इस जिले में रहने का उनका वञ्चत सीमित हो जाएगा। विधायक लीला राम ने हरियाणा सरकार द्वारा कैथल क्षेत्र के मैडिकल कालेज की सौगात दिए जाने पर जहां हरियाणा के मुक्चयमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यञ्चत किया वहीं यह भी कहा कि अगर जहां मैडिकल कालेज बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है तो उसके पीछे कैथल जिला के जनप्रतिनिधियों  विशेषकर हरियाणा की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, चेयरमैन पर्यटन रणधीर गोलन, गुहला विधायक ईश्वर सिंह सबके अथक प्रयास हैं तब कहीं जाकर कैथल को मैडिकल कालेज की सौगात मिल पाई हैं। इसकी स्थापना से जहां कैथल व आसपास के जिलों के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सय सुविधाएं मिल पाएंगी वहीं यहां से तालीम लेकर विद्यार्थियों का डाञ्चटर बनने का सपना भी साकार होगा। इस अवसर पर रामकुमार नैन, नरेश बरोट, मोहन लाल गुप्ता उपस्थित थे। 
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475