कस्बे के एक गांव से छात्रा को घर से जबरन उठाने का मामला आया सामने, परिजनों ने युवक पर लगाया युवती के अपहरण का आरोप
July 08, 2020
घरौंडा (प्रवीण कौशिक) कस्बे के एक गांव में बीए प्रथम की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर छात्रा का घर से जबरन उठाने आरोप लगाया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कस्बे के एक गांव में रहने वाले छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी 18 वर्षीय लड़की बीए प्रथम की छात्रा है। परिजनों का आरोप है कि सोनीपत का रहने वाला एक लड़का उनकी लड़की को परेशान करता था। साथ ही उनकी लड़की को जबरन शादी करने की भी धमकी देता था। बीते सोमवार की शाम वे सब खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार की सुबह उठे तो लड़की घर में नहीं थी। आस पास के क्षेत्र में तलाश की गई तो पता चला कि एक लड़का उनकी लड़की को उठा ले गया है। परिजनों का आरोप है कि इसी लड़के ने उनकी लड़की को जबरन उठाया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कस्बे के एक गांव से छात्रा को घर से उठाने की शिकायत मिली है। परिजनों ने एक युवक पर लड़की को उठाने के आरोप लगाए है। मामले की जांच की जा रही है।
सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475