गुरू पूर्णिमा पर व्यायामशालाओं का उद्घाटन करना गुरूजनों का भेंट देने के समान : मुख्यमंत्री मनोहर लाल


ढांड (रवि गोयल) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से विभिन्न जिलों में बनी पार्क कम व्यायामशाला का उद्घाटन किया, जिला के गांव धेरडू में बनी पार्क कम व्यायामशाला का उद्घाटन भी इसी के तहत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद नायब सैनी ने शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन निगम के चेयरमैन व पूंडरी विधायक रणधीर गोलन ने की। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर जिला स्तर पर बनी पार्क कम व्यायामशाला के उद्घाटन के शिलापट्ट का अनावरण सांसद नायब सैनी व चेयरमैन रणधीर गोलन ने किया। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, उपायुक्त सुजान सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु, एसडीएम कमलप्रीत कौर मौजूद रही।
            मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरू पूर्णिमा पर व्यायामशालाओं का उद्घाटन करना गुरूजनों का भेंट देने के समान है। पूरे प्रदेश में एक हजार व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 511 व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी है। आगामी तीन-चार माह में 300 व्यायामशालाएं तैयार हो जाएंगी।  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग आयुर्वेद पद्धति बहुत जरूरी है। भविष्य में इन व्यायामशालाओं के रख-रखाव की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपी जाएगी, ताकि इन सभी का ठीक प्रकार से रख-रखाव हो सके। व्यायामशालाओं में वैलनैस सैंटर खोलेे जाएंगे और उनमें एक हजार आयुष सहायक रखे जाएंगे, जोकि लोगों को आयुर्वेदिक दवाईयों का लाभ देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी करेंगे। योग करने से तनाव से मुक्ति मिलती है, इसके साथ-साथ अच्छे नागरिक बनने में भी मदद मिलती है, जोकि देश के विकास में पूर्णत: योगदान दे सकते हैं। देश आत्मनिर्भर होगा तो निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में नागरिक आगे बढ़ेगा और दूनिया में नाम होगा। योग से चरित्र निर्माण के साथ-साथ व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि गुरूकुल परंपरा में योग प्रचलन में था, जोकि मानसिक व भौतिक विकास में सहायक होता था। योग की ख्याति पूरे विश्व में फैली है। विश्व के 170 देशों ने योग के प्रति धर्म, जाति से ऊपर उठकर अपनी आस्था दिखाकर उसे अपनाया है।
            उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि हर जिले में पार्क कम योगशालाएं बनाई हैं। व्यायामशालाओं में मैडिटेशन तथा शारीरिक रूप से दक्षता हासिल होती है। यह व्यायामशालाएं छोटे स्टेडियम के विकल्प के रूप मेें भी काम करेगी। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण आंचल में भी और अधिक विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश के एक तिहाई मैडल लगाने का काम करते हैं। इन व्यायामशालाओं से तैयार होकर खिलाड़ी पूरे देश के आधे मैडल लाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इन व्यायामशालाओं को जिला परिषद को हैंड ओवर किया जाएगा।
            गांव धेरडू में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशभर में 110 व्यायामशालाओं का उद्घाटन करके सौगात दी है। पिछले वर्ष भी पार्क कम व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया गया था। इन व्यायामशालाओं को ग्रामीण आंचल में रहने वाले लोग उपयोग कर रहे हैं। सरकार की सोच है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे। स्वस्थ होंगे तो बीमारियों से भी निजात मिलेगी। सभी को योग और व्यायाम निरंतर करना चाहिए। इन व्यायामशालाओं के साथ-साथ वैलनैस सैंटर खोले जाएंगे, जिसमें युवाओं को रखा जाएगा। व्यायामशालाओं में अभ्यास करके युवा आगे निकलकर देश प्रदेश में नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे ऐतिहासिक निर्णय व कार्य किए हैं, जिनकी कल्पना भी नही की जा सकती। देश के लंबे समय से लंबित मुद्दों को खत्म करने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं को सरकार ने मजबूत किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिना भेदभाव निरंतर हरियाणा को आगे लेकर जा रहे हैं। प्रदेश में गरीबों को रोजगार बिना पर्ची-बिना खर्ची तथा योग्यता के आधार पर मिल रहा है। प्रदेश का युवा आश्वस्त है कि मेहनत करेंगे, परीक्षा पास करेंगे तो निश्चित तौर पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के दृष्टिïगत देश के प्रधानमंत्री ने तुरंत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाकर देश को सुरक्षित रखा है। प्रधानमंत्री हर समय देश की जनता की चिंता करते हैं।
            इस अवसर पर पर्यटन निगम के चेयरमैन व पूंडरी विधायक रणधीर गोलन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्क कम व्यायामशालाओं की सौगात देकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बड़े दिल का परिचय देते हुए सभी शिलापट्टों पर ग्राम सरपंच व पंचायत का नाम अंकित करके उनका मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबको साथ लेकर समान विकास करवा रहे हैं। प्रदेश में गरीब का भला हो रहा है और भ्रष्टïाचार मुक्त सुशासन लोगों को मिल रहा है। पूंडरी हलके में भी मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों रुपए की घोषणाएं की गई हैं, जिन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। सभी 48 कोस की परिधि में पडऩे वाले तीर्थों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में सभी वर्गों का भला हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेवक और चौकीदार बनकर हलके की जनता की सेवा निरंतर की जा रही है।
            इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, उपायुक्त सुजान सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु, एसडीएम कमलप्रीत कौर, रणदीप कौल, सरपंच देवीलाल गोलन, अमित गोलन, सुभाष हजवाना, विनोद, देवीदयाल, ईशम साकरा, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा, डीआईओ दीपक खुराना, सतविंद्र गिल, केके भाटला, सेवा सिंह, रघबीर सिंह, संदीप कुमार, ओमप्रकाश, राजकुमार, राम स्वरूप दहिया, सतपाल, महाबीर, जयभगवान, ओमप्रकाश, कृष्ण पिलनी आदि मौजूद रहे।   
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475