यमुनानगर । गऊ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है गऊ माता के अंदर तैतीस करोड़ देवी देवताओ का वास बताया गया इसलिए हम सभी को चाहिए कि गऊ सेवा जरूर करे ये शब्द आजआज महाकाल ग्रुप द्वारा महाकाल गौसेवा उपचार केन्द्र की शुरुआत करते हुए महाकाल ग्रुप राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू ने कहे उन्हीने बताया कि यमुनानगर ओर जगाधरी में बहुत सी जगह देखा जाता है कि गौमाता व गौवंश सडकों पर बेसहारा घूमते रहते हैं और कुछ को चोटें लगी होती है कुछ बिमार होती है जिनकी तरफ कोई ध्यान नही देता है। इसलिए ही हमारे संगठन महाकाल ग्रुप द्वारा महाकाल गौसेवा उपचार केन्द्र की आज शुरुआत की गई है। पंडित गगन शर्मा ने बताया कि बेसहारा व बिमार व चोटिल गौमाता व गौवंश का उपचार करके अपने संगठन की ओर से अपने खर्च पर गौशाला में छोड़ दिया जाएगा। अरूण पंवार ने कहा कि गौशाला में भी गौमाता की सेवा के लिए हमारा संगठन तैयार रहेगा। मौके पर नितिन गुर्जर, गगन शर्मा, विशाल गुर्जर, भजन सैनी, अरूण पंवार, शूभम राजपूत, बिट्टू सैनी आदि मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475