कैथल (संजीव कौशिक) गांव क्योड़क में वैश्विक क्रोना महामारी के निवारण हेतु सभी ग्राम वासियों की सुख शांति के लिए रविवार को हवन यज्ञ करके भंडारे का आयोजन किया गया गांव के नंबरदार व सिद्ध पीठ बाबा राजपुरी के महंत श्री नरेश पुरी जी ने यज्ञ में आहुति डालकर सभी ग्राम वासियों की सुख समृद्धि की कामना की महंत श्री नरेश पुरी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ रही है और यज्ञ को श्रेष्ठ सेवाएं भी बताया है जैसे यज्ञ से पूर्व सामग्री हमारी होती है यज्ञ के उड़ान यूनिट बाद सामग्री यज्ञ में समर्पित हो जाती है वैसे ही हमें भी अपने श्रेष्ठ कर्मों को समर्पित कर श्रेष्ठ मार्ग पर चलते रहना चाहिए पंडित संजीव कौशिक ने कहा की यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है और गांव की सुख समृद्धि और पशुओं में वृद्धि होगी ब्लॉक समिति के मेंबर ईश्वर प्रधान ने कहा कि हमारे अच्छे कर्मों से मनुष्य की पहचान होती है और वेदों में जातिवाद नहीं है और उसने अतिथियों का सम्मान रुप से सभी भक्त जनों का धन्यवाद किया इस अवसर पर चौधरी हुकुमचंद लंबरदार, चौधरी नकली लंबरदार, चौधरी राजकुमार, चौधरी कप्तान नंबरदार, चौधरी मांगेराम, चौधरी ईश्वर सिंह, भगत सेठ पाल, चौधरी सीताराम, चौधरी ओंकार, पंडित ऋषि कुमार वह अन्य लोग मौजूद रहे
- गांव क्योड़क में वैश्विक क्रोना महामारी को देखते हुए गांव के सरपंच बलकार आर्य ने गांव के साथ साथ स्कूलो की सफाई की ओर भी ध्यान देना जरूरी समझा और सेनिटाइजेशन के बाद बच्चे एक स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में पढ़ सकें , सरपंच बलकार आर्य कयोडक
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475


