पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 जून की शाम कुछ व्यक्यिों द्वारा पाडला रोड़ कैथल पर बाबा रामभज दास की मौत को लेकर रोड़ जाम करके आम व्यक्तियों के आवागमन में बाधा डाली गई। इस दौरान कोविड़-19 संक्रमण की परवाह ना करते हुए आरोपियों द्वारा लॉकडाउन नियमों की भी अवहेलना की गई। पुलिस द्वारा मौके पर उनको समझाने का प्रयास किया गया, परंतु आरोपी बाज नहीं आए, तो आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में भादसं. की धारा 147,149,269,283,188 व पीडीपीपी एक्ट की धारा 3 तथा डिजास्टर मैनेजमैंट एक्ट की धारा 51 अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
एसपी ने बताया कि थाना प्रबंधक शहर लेडी इंस्पेक्टर नन्ही देवी की अगुवाई में मामले की जांच सहायक उपनिरिक्षक हरपाल सिंह द्वारा करते हुए आरोपी कुलदीप, महेंद्र, जरनैल सिंह, शिवकुमार, जयभगवान उर्फ बबलु, सतीश कुमार, दिलबाग, सुभाष तथा संजीव सभी निवासी गांव सांगन को गिरफतार कर लिया गया। पुलिस द्वारा जांच के दौरान नियम अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- एसपी शशांक कुमार सावन ने आमजन को संदेश दिया कि कोई भी अप्रिय वारदात होने उपरांत पुलिस अपराधियों को शिघ्रातिशीघ काबु करने के लिए प्रयासरत रहती है, जिसके दौरान वारदात से कुछ अगले दिन अपराधियों के नजदीक पहुंचने में पुलिस के लिए अहम दिन होते है। परंतु इन्ही शुरुआती दिनों में आमतौर पर आमजन द्वारा सडक़ों पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने कारण पुलिस उनको संभालते हुए कानून-व्यवस्था कायम रखने में मशगुल हो जाती है, जिसके कारण अपराधी पुलिस से और दूर हो जाता है। इस प्रकार के गैरकानूनी कृत्य को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियोग अंकित करके नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। किसी भी अप्रिय घटना होने की स्थिती में एसपी द्वारा आमजन से सहयोग की अपील करते हुए शांति-व्यवस्था कायम रखकर पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई है।