![]() |
| छात्रा पल्लवी |
घरौंडा (प्रवीण कौशिक) कैमला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पल्लवी ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया है। आर्ट संकाय की इस छात्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर जिला के टॉप-10 में भी अपनी जगह बनाई है। जिला में पल्लवी सातवें स्थान पर रही है। वहीं आर्ट स्ट्रीम के टॉपरों में पल्लवी का जिला में पांचवां स्थान है। इतना ही नहीं ग्रामीण आंचल में बसे इस स्कूल का ओवरऑल रिजल्ट भी 100 प्रतिशत रहा है। सरकारी स्कूल के परीक्षा परिणाम से गदगद खंड शिक्षा अधिकारी महाबीर सिंह ने स्कूल में पहुंचकर छात्रा का मुहं मीठा करवाया और बधाई दी। बीईओ ने स्कूल प्रिंसिपल हवा सिंह व स्टाफ सदस्यों की मेहनत और प्रयासों की सराहना की है। वहीं छात्रा पल्लवीं आईएएस का लक्ष्य लेकर आगे की पढ़ाई करेगी।
मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। ब्लॉक में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को पछाड़ते हुए कैमला गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा पल्लवी पुत्री हवा सिंह ने ब्लॉक में पहला स्थान हासिल कर अपना प्रतिभा का लौहा मनवाया। छात्रा ने 500 में से 484 अंक हासिल किए है। वहीं जिला में यह छात्रा सातवें स्थान पर है। पल्लवी ने अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास व संस्कृत विषय में 97-97 अंक हासिल किए है, जबकि हिंदी में इसको 96 अंक मिले है। छात्रा पल्लवी बताती है कि वह एक गरीब परिवार से है। उसके पिता ग्राम पंचायत में स्वीपर का काम करते है और उनकी माता धर्मो देवी उसी के स्कूल में मिड्डे की कुक है। पहले वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण सातवीं कक्षा में उसने गांव के इस सरकारी स्कूल में दाखिला ले लिया था। तब से वह यहीं पर पढ़ रही थी। पढ़ाई में अच्छी होने के साथ-साथ उसे अध्यापकों को पूरा मार्गदर्शन मिला। अध्यापकों ने एक्स्ट्रा क्लास लगाई। उसी का परिणाम है कि उसने आज ब्लॉक में पहला स्थान हासिल किया है और जिला में सातवां स्थान पाया है। पल्लवी बताती है कि उसे घर वालों का पूरा साथ मिला। उसकी मां उसको सुबह पांच बजे उठा देती थी और रात को भी वह देर तक पढ़ाई करती थी। वह आईएएस करके देश सेवा करना चाहती है। वहीं बीईओ महाबीर सिंह का कहना है कि ब्लॉक के सभी सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतरीन रहा है। छात्रा पल्लवी ने ब्लॉक में पहला स्थान हासिल करके यह दिखा दिया है कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। इस बच्ची ने अपने माता-पिता, अध्यापकों और स्कूल का नाम रोशन किया है।
- स्कूल की पांच छात्राओं ने हासिल किए 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक-
इस मौके पर मोहन सिंह राणा, धर्मवीर सिंह, उपासना शर्मा, मीनाक्षी अरोडा, तरूणा चौहान, मोहिंद्र पाल, सुनील संधू, सविता रानी, राज सिंह, राजकुमार, ममता रानी, सुमन रानी, नीलम रानी, वीरेंद्र सिंह, सुमन, प्रकाश वीर, यशपालदत्त, महावीर सिंह, अंजू व अन्य अध्यापकों ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी पुरुष ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
