876 किलो डोडा कचरा व चुरापोस्त तस्करी मामले में सीआईए-टू पुलिस द्वारा इंटरस्टेट नशा स्मगलिंग रैकेट से जुड़ा 14वां सदस्य गिरफतार


कैथल, 28 जुलाई ( संजीव कौशिक) एसपी शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन तहत नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम तहत सीआईए-टू पुलिस द्वारा इंटरस्टेट नशा स्मगलिंग रैकेट से जुड़े 14वे सदस्य को गिरफतार कर लिया गया। लाखों रुपए मूल्य के 876 किलो डोडा कचरा व चुरापोस्त तस्करी मामले में अब तक सीआईए-टू पुलिस द्वारा 13 अन्य आरोपी पहले ही गिरफतार किए जा चुके है। 14वां आरोपी मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा करीब 30 वर्षीय आरोपी विनोद कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी चीका को एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफतार कर लिया गया।
            एसपी ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी विनोद ने कबूला कि उसका पिता मोहन लाल स्वीफट गाडी में 83 किलोग्राम चुरापोस्त सहित मध्य प्रदेश में पकड़ा गया था, जो करीब 2 साल से गरोट एमपी जेल में बंद है। वह अपने पिता से मुलाकात करने के लिए एमपी जाता रहता था। इस दौरान उसकी दोस्ती सर्वजीत सबली निवासी बकाली जिला कुरुक्षेत्र के साथ हो गई, जो ट्रक चालक है, तथा अक्सर मध्यप्रदेश जाता रहता है। आरोपी ने कबुला कि उसने सर्वजीत को 60 किलो चुरापोस्त लाने के लिए 54 हजार रुपए अग्रिम दिए थे, जबकि शेष 54 हजार रुपए नशे की खेप मिलते ही देने तय हुए थे। विदित रहे कि इससे पुर्व पकडे गए मुखयारोपियों द्वारा भी इससे पुर्व कबुला जा चुका है कि आरोपी विनोद ने भी उनसे 60 किलो चुरापोस्त मंगवाया था। पुर्व में गिरफतार किए जा चुके गिरोह के सदस्यों से अग्रिम प्राप्त की गई काफी नकदी पहले ही बरामद की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विनोद को इससे पुर्व भी चीका पुलिस द्वारा 880 ग्राम अफीम सहित गिरफतार किया जा चुका है। याद रहे कि दिनांक 26 मई को एसटीएफ द्वारा तितरम मोड तितरम से ट्रक में नींबु कट्टो के नीचे 23 कट्टो से 876 किलो डोडा कचरा व चुरापोस्त बरामद करके मौके से दो आरोपियों को गिरफतार किया गया था। एसपी शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में आरोपियों से पूछताछ उपरांत सीआईए-टू पुलिस द्वारा एक शातिर इंटरस्टेट नशा स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ करके अब तक गिरोह से जुडे 14 आरोपी गिरफतार किए जा चुके है।