कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) लगभग 1 माह होने को आया है आरोपी खुले आम पुलिस की छत्रछाया में घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार अपनी बेबसी को लेकर अपनी जान बचाने के लिए व न्याय के लिए धरना दे रहा है ।हैरत अंगेज बात ये है कि इस धरने में पीड़ित परिवार के शमशेर पाल की 8 महीने की नन्ही बच्ची अपनी मा की गोद में अपने परिवार को निहार रही है शायद वह ये सोच रही हे की क्या इसी लिए ही उसने इस दुनिया में जन्म लिया जहां बेटी बचाओ का नरा दिया जाता है ।परिवार के सदस्य शमशेर पाल,जिले सिंह सहित महिलाएं जिला पुलिस प्रशासन ने बार बार अपना दर्द बयां कर चुके हैं किन्तु पुलिस इस मामले में मात्र 3 आरोपियों को पकड़ अपना कर्तव्य पूरा समझ रही है शायद वह इस इंतजार में हे की दूसरी घटना होने के बाद अन्य आरोपियों को पकड़ लेंगे ।इस घटना को लेकर विभिन्न राजनैतिक समाजिक लोगो व दर्जनों पत्रकारों ने इस घटना की निन्दा की हे
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
