![]() |
कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सन् 1971 से स्थापित काॅमर्स विभाग में दाखिला प्रक्रिया जारी है। काॅमर्स विभाग से उत्तीर्ण छात्रों के नाम कोरपोरेट जगत में अनेकों उपलब्धियां शामिल हैं। बहुत से छात्र आईआरएस और आईएएस की परीक्षाओं में अपना परचम लहरा चुके हैं। काॅमर्स विभाग के छात्र भारत और विश्व के अनेकों संस्थानों में उच्च पदों पर आसीन होकर सेवाएं दे रहे हैं। विभाग को यूजीसी, सैप-डीआरएस ग्रांट भी मिल चुकी है। विभाग के शिक्षकों ने यूजीसी के शोध प्रोजेक्टों को पूरा किया है। विभाग में उच्च कोटि की सुविधाएं और अच्छी गुणवत्ता की पुस्तके भी मौजूद है। काॅमर्स विभाग वर्तमान में पीएचडी और एमकाॅम प्रोग्राम चला रहा है। एमकाॅम प्रोग्राम में 130 सीटें हैं और दाखिले के लिए अंतिम तिथि 7 अगस्त है। विभाग के अनेकों छात्र हर वर्ष यूजीसी नेट और जेआरएफ की परीक्षा पास करते हैं। शिक्षा जगत में देशभर के काॅलेजों व विश्वविद्यालयों में यहां के पूर्व छात्र शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा बैंकिंग, बीमा, वित्त आदि सहित बहुत से विभाग हैं जहां काॅमर्स के विद्यार्थियों के लिए करियर की अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
