सरकार उद्योग व प्राइवेट सेक्टर में युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां देने की बात करना युवाओं को गुमराह करने वाली बात है : बजरंग गर्ग
July 08, 2020
सरकार की गलत नीतियों के कारण प्राइवेट सेक्टर व उद्योग धंधे हरियाणा में सिर्फ 35 प्रतिशत रह गए है ।
अगर सरकार युवाओं को रोजगार देना चाहती है तो सरकार व्यापार व उद्योगों के लिए विशेष पैकेज देने की घोषणा करें ।
सीएमआईई के ताजा आंकड़ों के हिसाब से देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है जो बहुत बड़ा चिंता का विषय है ।
चण्डीगढ़ (संजीव बंसल) हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारी व उद्योगपतियों से बातचीत करने के उपरान्त कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लेना कि प्रदेश में प्राइवेट सेक्टर व नए उद्योग जो स्थापित होगे उसमें 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के युवाओं को देने का एक्ट बनाने की बात कही है। जबकि सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में उद्योग धंधे पहले ही लगभग 35 प्रतिशत ही रह गए हैं। जब हरियाणा में नया उद्योग ही नहीं लगेगे तो युवाओं को रोजगार कहा से मिलेगा। हरियाणा में नए उद्योग स्थापित करने के लिए सबसे पहले उद्योगपतियों के लिए नई उद्योग पॉलिसी बनाकर उन्हें उद्योग लगाने के लिए सस्ती जमीन, मशीनों पर सब्सिडी, कम दरों पर बिजली देने, प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने की योजना बनानी चाहिए। क्योंकि आज माल की खपत नहीं हो रही है आज प्राइवेट सेक्टर व उद्योगों में नौकरियां नहीं है और सरकार युवाओं को गुमराह करते हुए उद्योगों में युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अगर सरकार युवाओं को नौकरी देना चाहती है तो सरकार को सबसे पहले हरियाणा में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए और कोरोना महामारी के समय का 4 महीने के बिजली व पानी के जो बिल सरकार व्यापारी व उद्योगपतियों से लिए उसका रिफंड देना चाहिए और आगे उद्योगों को जीवन दान देने के लिए बिजली व पानी के बिलो में कम से कम 50 प्रतिशत सब्सिडी देने के साथ-साथ हाउस टैक्स माफ करना चाहिए। व्यापारी व उद्योगपतियों को जो भ्रष्ट अधिकारी 24 घंटे अपने निजी स्वार्थ के लिए तंग करते हैं उन अधिकारियों से मुक्ति देने के लिए इंस्पेक्टर राज को खत्म किया जाए। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा गांव स्तर पर कुटीर उद्योग लगाने के लिए बिना ब्याज लोन व एसजीएसटी में छूट दी जाए। ताकि छोटे से छोटा व्यक्ति गांव स्तर पर निजी उद्योग लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने के साथ-साथ वहां के युवा, महिलाएं व आम लोगों को रोजगार दे सके। आज हरियाणा में लगभग कुटीर उद्योग बंद पड़ा है। जिसके कारण हरियाणा में बेतहाशा बेरोजगारी बड़ी है। जबकि सीएमआईई के ताजा आंकड़ों के हिसाब से देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। जो बहुत बड़ा चिंता का विषय है। सरकार को युवाओं को गुमराह करने के लिए झूठी घोषणाएं करने की बजाए सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार ने 6 साल के कार्यकाल में कितने युवा बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया है। जबकि सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिए प्राइवेट सेक्टर व उद्योगों में सबसे पहले काम धंधों को बढ़ावा देना चाहिए। जब तक प्रदेश में व्यापार व उद्योग धंधे नहीं बढ़ जाते तब तक बेरोजगार युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा। व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार को विशेष योजना बनानी चाहिए।
सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475