- कहा: मात्र एक वर्ष की अवधि के अंदर ही वायदा किया पूरा !
जुलाना 7 जुलाई (अमित दलाल ) हरियाणा प्रदेश के युवाओं को प्राईवेट सैक्टर में 75% रोजगार दिलाने के लिए सांसद रहते हुए पिछले पांच साल से प्रयासरत रहे और गत विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवाओं से किया रोजगार दिलाने वायदा करने वाले हरियाणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने पूरा करवाने का काम किया है !इस बात की ख़ुशी जाहिर करते हुए जजपा के हल्का प्रैस प्रवक्ता आनन्द लाठर ने कहा की नौकरियों में 75% आरक्षण प्रदेश के युवाओं के भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा
आनन्द लाठर ने बताया की 6 जुलाई को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग में प्रदेश के युवाओं के प्राईवेट सैक्टर में 75% आरक्षण के फैसले पर मुहर लगी है जिसके बाद हरियाणा प्रदेश के युवाओं के चहरे पर चमक बढ़ गईं है ! उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने अपना किया हुआ वायदा निभाकर एक बार फिर से ताऊ देवीलाल की याद को ताज़ा करने का काम किया है !
लाठर ने बताया की दुष्यन्त चौटाला के नेतृत्व में जजपा ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं के लिए 75% आरक्षण को प्रमुख अहमियत दी थी जिसको जिसको पूरा करके अपना वायदा निभाने का काम दुष्यन्त चौटाला ने कर दिखाया है । प्रदेश के युवा और आने वाली पीढ़ियां नौकरियों में 75% आरक्षण का वायदा पूरा करने वाले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सदा आभारी रहेंगे जिन्होंने युवाओं के लिए इतना कडा संघर्ष किया ।इस मौके पर वकील सुरेन्द्र खटकड़ सहित अनेक मौजूद रहे !- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
