सीएम मनोहर लाल के प्रयासों से केन्द्रीय स्कीम के तहत पिहोवा हल्के मिली 7.50 करोड़ रुपए की सौगात : संदीप


पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राज/ वजीर सिंह)हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से केंद्र सरकार ने पिहोवा विधानभा के नौ गांवों को मैरिज पैलेस की सौगात दी गई। इन गांवों में 80-80 लाख रुपये की लागत से सरकार द्वारा मैरिज पैलेस बनाए जाएंगे। इन मैरिज पैलेस का संचालन ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाएगा। इससे ग्रामीण लोगों खासकर उन जरुरतमंद परिवारों को फायदा मिलेगा, जिन्हें अपने बच्चों की शादी व सामूहिक आयोजन करने के लिए दूर दराज के पैलेस किराए पर लेने पड़ते थे। 
खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के समक्ष हलके के ग्रामीणों क्षेत्रों की मांग को रखा गया था। जिसे बहुत ही कम समय में पूरा करवाते हुए सीएम मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत करोड़ों रुपये की सौगात इस हलके के लिए स्वीकृत कराई है। उन्होंने बताया कि गांव बोधनी, दीवाना, हरिगढ़ भौरख, हेलवा, जुरासी, कराह साहिब, संधौली व सारसा में यह पैलेस बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत होने वाले इस कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों से पत्र भेजकर उनके प्रस्ताव मंगवाए गए हैं। एसडीएम सोनू राम की ओर से पंचायतों का पत्र भेजकर औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पैलेस के निर्माण पर गांव बोधनी, दीवाना, हरिगढ़ भौरख, हेलवा, जरासी, कराह साहिब में सरकार 80-80 लाख रुपये खर्च करेगी। जबकि संधौली व सारसा में 25-25 लाख रुपये से निर्माण कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 1 करोड 38 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में जरुरतमंद लोगों के आवास निर्माण को भी सरकार ने मंजूरी दी है। इसके साथ-साथ खेलों के प्रति ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आकर्षित करने के लिए गांव बोधनी में 1 करोड 10 लाख रुपये की लागत से मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। गांव धूलगढ़ में वाई फाई सिस्टम लगाने के लिए भी 7 लाख रुपये की राशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। इसी के साथ शहरी क्षेत्र में करोडों रुपये की लागत से मैरिज पैलेस बनाए जाएंगे। इस योजना के लिए लगभग अढ़ाई करोड रुपये शहरी क्षेत्र के लिए भी सरकार ने स्वीकृत किए हैं। खेलमंत्री ने कहा कि कस्बे में अरुणाय रोड पर नया आधुनिक अस्पताल(विस्तारीकरण), कृषि केंद्र, आवासीय कॉलोनी व ब्रह्मयोनि तीर्थ पर कम्यूनिटी सेंटर बनाने का कार्य पहले से ही शुरू हो चुका है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की दूरी कम करने के लिए नई सडक़ों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475