यमुनानगर (अंशुल बब्बर) पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि दिनांक27.06.2020 को खलील अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ वासी गांव बुडिया ने बुढ़िया गेट चौकी में एक शिकायत दर्ज कराई कि वह समता योग आश्रम के पीछे काम करता है दिनांक25 /26 .06 .2020 की रात्रि को कोई नाम पता ना मालूम चोर मेरी मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया है! इस शिकायत पर थाना शहर जगाधरी में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई!
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुकदमा की तफ्तीश अपराध शाखा-2 को दी गई! अपराध शाखा -2 के इंचार्ज मैहरूफ अली ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की! इस पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुल्तान अली पुत्र रफीक वासी मुजाफ़त कला थाना प्रताप नगर को चोरी शुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया! इसी प्रकार इकबाल खान पुत्र जय मलखान वासी परभोली थाना सडोरा ने दिनांक 02.08.18 को थाना सडोरा में शिकायत दर्ज कराई कि कोई नाम पता नाम और मालूम व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल को चुरा कर ले गया है! जिस पर थाना सडोरा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई! इस मुकदमा की तफ्तीश भी अपराध शाखा 2 को दी गई! अपराध शाखा-2 ने गुप्त सूचना पर आरोपी सुनील कुमार उर्फ बॉडी पुत्र मनफूल वासी दयालगढ़ थाना बुढ़िया को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया! दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों आरोपियों ने इस वारदात के अलावा तीन वारदातें और करना कबूल किया! अपराध शाखा-2 ने इन दोनों आरोपियों से चोरी की दो मोटरसाइकिल .दो मोबाइल व एक फ्रिज बरामद करने में सफलता हासिल की!आरोपियों को आज पेश अदालत किया गया जो माननीय अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा!- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
