एंटी नारकोटिक सैल द्वारा दबोचा गया नशे का कारोबार करने वाला आरोपी, 545 ग्राम गांजा बरामद
July 28, 2020
कैथल, 28 जुलाई (रवि गोयल) नशे का धंधा करने वाले, अवैध असला रखने वाले तथा पीओ व बेलजंपरों की धरपकड़ के एसपी शशांक कुमार सावन के आदेश अनुसार चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत एंटी नारकोटिक सैल द्वारा एक आरोपी को गिरफतार किया गया है, जिसके कब्जे से 545 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल के सबइंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह, एसआई बलजीत सिंह, एएसआई बलराज सिंह, एचसी राज सिंह तथा सिपाही मनोज कुमार की टीम सांयकालीन गश्त दौरान खुशहाल माजरी महौल्ला चौंक कैथल पहुंची। जहां पर पुलिस द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके दिनेश गोयल पुत्र दीनानाथ निवासी मलिकपुरिया महौल्ला कैथल के मकान पर दबिश दी गई। सहयोगी सुत्रों से पुलिस को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी कि, आरोपी दिनेश अपनी बहन के खाली पड़े मकान में गांजा बेचने का धंधा करता है, जहां पर अक्सर नशेडियों का जमावड़ा रहता है, अगर फौरी दबिश दी जाए तो आरोपी को गांजा सहित काबु किया जा सकता है। पुलिस को देखकर मकान अंदर एक हाथ में पोलिथिन लिफाफा लिए बैठे दिनेश द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर काबु कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पोलिथिन में 545 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद होने पर थाना शहर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे थाना शहर के एएसआई रामनिवास द्वारा आगामी जांच की जा रही है।