![]() |
इन्द्री (अमित सरोहा) इन्द्री के पशु चिकित्सालय में पशुधन क्रेडि़ट कार्ड योजना के तहत पशु पालकों व किसानों के क्रेडि़ट कार्ड बनाए गये। इस अवसर पर आयोजित किये गये कार्यक्रम में इन्द्री खंड़ के चार सौ के करीब किसानों के कार्ड बनाये गये। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में एनिमल हसबैंडऱी विभाग के डि़प्टी ड़ायरैक्टर ड़ा. राजपाल ने भाग लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए ड़ा. राजपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार की यह एक बढिय़ा स्कीम है जिसके तहत किसानों व पशुपालकों के क्रेडि़ट कार्ड बनाये जा रहे है। इन क्रेडि़ट कार्ड की लिमिट एक लाख साठ हजार से तीन लाख रूपयों तक की है। उन्होंने कहा कि करनाल जिला में 40000 कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आज इन्द्री खंड़ के किसानों व पशुपालकों के क्रेउि़ट कार्ड बनाये जा रहे है। इनकी विशेष बात यह है कि इसमे कोई गांरटी देने की जरूरत नहीं है। इस राशि पर केवल चार प्रतिशत ब्याज लगेगा लेकिन एक शर्त है कि किसान को यह राशि एक साल में ही वापिस करनी होगी अन्यथा ब्याज की राशि बढ़ जायेगी। इस स्कीम के तहत स्टेट बैंक, ओरिएंटल बैंक, पीएनबी, कैनरा व यूनियन बैंक इत्यादि कई बैंकों में लोन सुविधा उपलब्ध है। ड़ा. राजपाल ने बताया कि समय समय पर पशु चिकित्सालयों में पशु पालकों के लिए जागस्कता अभियान चलाकर उनको पशुपालन के लिये प्रोत्साहित किया जाता है। मौजूदा समय में किसान अच्छी नस्ल के पशु रख रहे है जिनकी दूध की मात्रा काफी ज्यादा है। आजकल साहीवाल, मुर्रा व हरियाणा नस्ल की देसी गायों की काफी डि़मांड़ है। इन नस्लों के किसानों को अच्छे रेट मिल रहे है। मुर्रा नस्ल की भैंसों व कटड़ों की कीमत तो लाखों में पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि आजकल किसानों में पशु पालने में रूचि बढ़ रही है। सरकार भी किसानों को पशु पालने के लिये प्रोत्साहित कर रही है ओर इसके विस्तार के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। इस मौके पर एसड़ीओं ड़ा. बृज भूषण शर्मा, ड़ा. नरेन्द्र सिंह व वीएलड़ीए शाम सुंदर सहित कई बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
