प्रशासन ने थानेसर में कीर्ति नगर, सैक्टर-4 व 7, चटठा काम्पलैक्स, मसीता हाउस, गांव हथीरा व खैरा में कंटेनमैंट जोन बनाने के दिए आदेश


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए थानेसर में कीर्ति नगर, सैक्टर-4 व 7,चटठा काम्पलैक्स, मसीता हाउस, गांव हथीरा व लाडवा के गांव खैरा में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटैनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नम्बर भी जारी किए गए है।

जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने जारी आदेशों में कहा है कि थानेसर में कीर्ति नगर, सैक्टर-4 व 7, चटठा काम्पलैक्स, मसीता हाउस, गांव हथीरा व लाडवा के गांव खैरा में कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, प्रशासन ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही कीर्ति नगर में राकेश कुमार जोशी के घर, सैक्टर 4 में मकान नम्बर 270, सैक्टर 7 में मकान नम्बर 1075, चटठा काम्पलैक्स में सुच्चा सिंह के घर, मसीता हाउस में पवन कुमार व कवि बजाज के घर, गांव हथीरा में जसमेर सिंह के घर से खाली प्लांट, केहर सिंह के घर से रघुबीर के घर, लाडवा के गांव खैरा में महेन्द्र सिंह के घर से बनारसी के घर को कंटेनमैंट जोन तथा चटठा काम्पलैक्स में ओमप्रकाश व नरेन्द्र कुमार के घर, मसीता हाउस में दुकान चौधरी कबाड़ी, शुभम रेफ्रिजेरेशन, रामपाल व ओमप्रकाश के घर, लाडवा के गांव खैरा में रोहित कुमार के घर से प्रिंस के घर को बफर जोन में शामिल करते हुए सेनिटाइज करने के आदेश दिए है। इस क्षेत्र में प्रर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल चैकिंग की जाएगी और सभी टीमे सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को नगर परिषद थानेसर, बीडीपीओ थानेसर व पिपली द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईंस के अनुसार अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र में पूरी तरह सेनिटाइज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक कोविड-19 के अनुसार कंटेनमेंट जोन में डयूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति की मूवमेंट नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कंटेनमेंट और बफर जोन की बैरागेटिंग करवाना सुनिश्ति करेंगे। इसके अलावा  इन कंटेनमेंट जोन में अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र के नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम में सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र व एसएमओ बारना/एमओ किरमच, एसएमओ लाडवा का सहयोग करेंगे और इस कन्ट्रोल रूम की नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करके जिला मुख्यालय को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक इन कंटेनमैंट जोन के लिए 2-2 बसों का प्रबंध करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कंटनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन और बफरजोन में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से रहेगी, इसके लिए बिजली विभाग की जिम्मेवारी रहेगी। इसी प्रकार स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ द्वारा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी। अगर किसी अधिकारी और कर्मचारी ने किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • प्रशासन ने जारी किए हैल्प लाईन नम्बर

उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कीर्ति नगर, चटठा काम्पलैक्स, मसीता हाउस के कंटेनमैंट व बफर जोन के लिए ईओ एमसी थानेसर के कार्यालय में कंट्रोल स्थापित किया गया है, जिसमें एमई एमसी थानेसर ईश्वर वर्मा के मोबाईल नम्बर 98961-00321 हैल्प लाईन नम्बर जारी किए गए है। इसी प्रकार सैक्टर 4 व सैक्टर 7 के लिए ईओ एमसी थानेसर योगेश रंगा के मोबाईल नम्बर 89012-06111, 01744-232785, गांव हथीरा के लिए बीडीपीओ थानेसर ईश्वर चंद के मोबाईल नम्बर 81685-87749, 94165-66927, 01744-270062 व लाडवा के गांव खैरा के लिए बीडीपीओ पिपली साहब सिंह के मोबाईल नम्बर 89300-02020 हैल्प लाईन नम्बर जारी किए गए है।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475