प्रशासन ने थानेसर के कैलाश नगर गली नम्बर-4, पटियाला बैंक कालोनी, गांधी नगर, पुलिस लाईन कालोनी, श्याम कालोनी, 50 फुटा रोड, शीला नगर,न्यू कालोनी,सैनी कालोनी, ब्रह्मï चौंक के पास, गांव खेडी मारकंडा, सेक्टर-7, गांव बाहरी में कंटेनमैंट जोन बनाने के दिए आदेश


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल)  जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए थानेसर में कैलाश नगर गली नम्बर-4, पटियाला बैंक कालोनी, गांधी नगर, पुलिस लाईन कालोनी, श्याम कालोनी, 50 फुटा रोड, शीला नगर,न्यू कालोनी,सैनी कालोनी, ब्रह्मï चौंक, खेडी मारकंडा, सेक्टर-7, गांव बाहरी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटैनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नम्बर भी जारी किए गए है।जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने जारी आदेशों में कहा है कि थानेसर के कैलाश नगर गली नम्बर 4 में कोरोना की सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही कैलाश नगर गली नम्बर 4 में रणबीर सिंह के घर से सुनील के घर तक, पटियाला कालोनी में सुनील के घर से रामेश्वर के घर तक, गांधी नगर में नीना राम के घर से भरत सिंह के घर तक, पुलिस लाईन कालोनी में मकान नम्बर 229-डी को, श्याम कालोनी में रानी देवी के घर से सुरेन्द्र अरोडा के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंटजोन घोषित किया गया है। इसी तरह थानेसर के 50 फुटा रोड में कोरोना के सैम्पल पॉजिटिव पाए जाने पर 50 फुटा रोड में संजय के घर तक, शीला नगर में श्याम लाल के घर से गीता गल्र्स स्कूल के पीछे तक, न्यू कालोनी में निश्चय के घर से राज कुमार के घर तक, सैनी कालोनी में ओमपाल के घर से चित्रपाल के घर तक, ब्रह्मï चौंक के पास में राजन के घर तक,गांव खेडी मारकंडा में मुख्य सडक से अमित कुमार के घर तक, सेक्टर-7 अर्बन अस्टेट में मकान नम्बर 443 को,गांव बाहरी में कृष्ण कुमार के घर से श्रवण कुमार के घर तक और रमेश कुमार के घर के सामने शशी भूषण के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंटजोन घोषित किया है। इन कंटेनमेंटजोन के साथ लगते क्षेत्र में थानेसर के कैलाश नगर में बलबीर सिंह के घर से रमेश केघर तक व पम्मी और महेन्द्र के घर तक के क्षेत्र को बफरजोन में शामिल किया गया है। इसी तरह थानेसर की पटियाला कालोनी में बलेश्वर शर्मा के घर से सुनीता और कर्ण सिंह के घर तक, गांधी नगर में कमला के घर से शेर सिंह, बलकार व दिनेश के घर तक, पुलिस लाईन कालोनी में कंटेनमेंटजोन के साथ लगते क्षेत्र को बफरजोन में  शामिल किया गया है। इसी कडी में श्याम कालोनी में इन्द्र वर्मा के घर से अरूण अत्री, रोशन लाल और प्रमोद के घर तक, 50 फुटा रोड में एचसी लाल के घर से लक्ष्मी और वेद प्रकाश के घर तक, शीला नगर में नरेश ढींगडा के घर से नरेश कुमार, मनीष और गीता गल्र्स स्कूल के पीछे तक, न्यू कालोनी में ओम प्रकाश के घर से खूबचंद, राम लाल व मुकेश कुमार के घर तक, सैनी कालोनी में रोशन लाल के घर से वेद प्रकाश, सरदारा और सुभाष के घर तक, ब्रह्मï चौंक के पास  में संदीप की दुकान से सिंगला स्वीट तक, गांव खेडी मारकंडा में दलीप के घर से अमित के घर तक, सेक्टर-7 व गांव बाहरी में कंटेनमेंट जोन के साथ लगते क्षेत्र को बफरजोन में शामिल  करते हुए सेनिटाइज करने के आदेश दिए है। इस क्षेत्र में प्रर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल चैकिंग की जाएगी और सभी टीमे सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि इस कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को नगर परिषद थानेसर के ईओ,  बीडीपीओ पिपली, बीडीपीओ थानेसर,ईओ एचएसवीपी द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईंस के अनुसार अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र में पूरी तरह सेनिटाइज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक कोविड-19 के अनुसार कंटेनमेंट जोन में डयूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति की मूवमेंट नहीं करने देंगे।उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कंटेनमेंट और बफर जोन की बैरागेटिंग करवाना सुनिश्ति करेंगे। इसके अलावा  इन कंटेनमेंट जोन में अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र के नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम में  एसएमओ सीएचसी मथाना   जिला सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र का सहयोग करेंगे और इस कन्ट्रोल रूम की नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करके जिला मुख्यालय को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक इन कंटेनमैंट जोन के लिए 2-2 बसों का प्रबंध करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कंटनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन और बफरजोन में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से रहेगी, इसके लिए बिजली विभाग की जिम्मेवारी रहेगी। इसी प्रकार स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ द्वारा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी। अगर किसी अधिकारी और कर्मचारी ने किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन ने जारी किए हैल्प लाईन नम्बर

उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि थानेसर कैलाश नगर गली नम्बर-4, पटियाला बैंक कालोनी, गांधी नगर, पुलिस लाईन कालोनी, श्याम कालोनी, 50 फुटा रोड, शीला नगर,न्यू कालोनी,सैनी कालोनी, ब्रह्मï चौंक के पास  के कंटेनमेंटजोन और बफरजोन के क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए नगर परिषद  थानेसर कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है और लोगों की सहायता के लिए कन्ट्रोल रूम के नम्बर 98961-00321 है। इसी तरह गांव खेडी मारकंडा में बने कंटेनमेंटजोन व बफरजोन के क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए बीडीपीओ पिपली कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है और बीडीपीओ पिपली साहब सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है लोगों की सहायता के लिए कन्ट्रोल रूम के नम्बर 89300-02020,01744-275505 है। इसी कडी में सेक्टर-7 व गांव बाहरी में बनाएं गए कंटेनमेंटजोन और बफरजोन के क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए एचएसवीपी कार्यालय और बीडीपीओ थानेसर के कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाएं गए है। जिसमें लोगों की सहायता के लिए एचएसवीपी के ईओ योगेश रंगा के मोबाइल नम्बर 89012-06111, 01744-232785 है व बीडीपीओ थानेसर के कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी बीडीपीओ ईश्वरचंद 81685-87749, 94165-66927, 01744-270062  हैल्प लाईन नम्बर जारी किए गए है।