कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस 4 नए केस आए सामने, 2 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से किया डिस्चार्ज : सुखबीर


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 4 लोगों की कोरोना वायरस के सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा 2 लोगों के सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 103 मरीज ठीक हो चुके है और अब तक 129 कोरोना वायरस के सैम्पल पॉजिटिव आ चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 11457 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके है, जिनमें से 11053 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बुधवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि लाडवा के गांव टाटका से 25 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, यह व्यक्ति टीबी का मरीज है। गांव बारना से 61 वर्षीय महिला के सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, इस महिला को परिवार के सदस्य से ही संक्रमण हुआ है। कुरुक्षेत्र के शांतिनगर से 22 वर्षीय युवती के सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, इस युवती की हिस्टरी दिल्ली की बताई गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से 53 वर्षीय महिला के सैम्पल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि सैक्टर 3 से 40 वर्षीय व्यक्ति और गांव टाटकी से 22 वर्षीय युवक के सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2571 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 147 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 75 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने कहा कि 9 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 15 मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में 1 व 1 व्यक्ति को घर में ही आईसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 11457 सैम्पलों में 11053 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 404 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 129 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 103 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 103 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 26 एक्टीव केस है।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475