प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
आर्य नगर (गोंडा) 2 दिन पहले चोरी गाय का सिर मंगलवार की देर शाम गांव के बाहर पुलिया के नीचे पाया गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के बिरहा गांव का है।
गत 20 जुलाई की रात में गांव निवासी रमेश कुमार व जानकी प्रसाद के घरों के बाहर खुले में खूंटेमें बंधी दो गाय को चोर खोले गए। गायों की तलाश पशु मालिकों द्वारा की जा रही थीI तभी मंगलवार की देर शाम खेत में रखवाली करने जा रहे ग्रामीणों को गांव के बाहर पुलिया के नीचे गाय का कटा हुआ सिर दिखाई दिया। सिर से पहचान हुई कि वह रमेश की गाय का है। दूसरी गाय के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली । घटना की सूचना पशु पालकों द्वारा थाने पर दी गईI पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज कृपा शंकर कनौजिया तथा प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह व ग्राम प्रधान शिव भगवान शुक्ल मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पशु स्वामी रमेश की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।।- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com