32 बोर अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफतार, न्यायालय के आदेशानुसार भेजा गया न्यायिक हिरासत में


कैथल, 28 जुलाई (रवि गोयल) एसपी शशांक कुमार सावन के आदेशानुसार अवैध असला-अमुनेशन रखने, नशे का धंधा करने तथा पीओ व बेलजंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत सीआईए-2 पुलिस द्वारा गांव करोड़ा क्षेत्र में एक असामाजिक तत्व को काबु करके उसके कब्जे से .32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थाना पुंडरी में मामला दर्ज करके आरोपी को शस्त्र अधिनियम अंतर्गत गिरफतार कर लिया गया, जिसे मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
                एसपी शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षक जसवंत सिंह की टीम शाम के समय गश्त करते हुए बाकल से गांव करोड़ा नजदीक पहुंची। सहयोगी सुत्रों से मिली एक गुप्त जानकारी उपरांत पुलिस द्वारा वहां पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद पुलिस द्वारा गांव करोड़ा साईड से पैदल आ रहे लगभग 28 वर्षीय संदिगध भूपेंद्र उर्फ पींद्र पुत्र सुरेश कुमार निवासी करोड़ा को काबु कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाना पुंडरी में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे सीआईए-2 के एएसआई उज्ज्वल सिंह द्वारा शस्त्र अधिनियम तहत गिरफतार कर लिया गया।