यमुनानगर, 8 जुलाई ( अंशुल बब्बर )जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि जिला में आज 8 जुलाई 2020 को 2 नए कोराना पॉजीटिव केस आए हैं जिसमें 86 वर्षीय पुरूष शिवाजी मार्किट माडल कालोनी तथा 33 वर्षीय पुरूष जो 6 जुलाई को कुवैत देश से आया था जिसे क्वारंटिन कर सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट आज पोजिटिव आई है। शिवाजी मार्किट माडल कालोनी की गली को सील कर कंटेनमैंट जोन बनाया गया है व आस-पास के क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है।
जिलाधीश ने स्पष्ट किया कि नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 विश्व व्यापी महामारी से बचने के लिए सभी फेस मास्क अवश्य पहनें व हाथों से फेस मास्क को न छूएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई बिना फेस मास्क के पकड़ा जाएगा तो उसके विरूद्घ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी व 500 रूपये जुर्माना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बहुत जरूरी है अत: सभी अपने घरों में व घरों के आस-पास सफाई व्यवस्था बनाए रखे। यदि हम सभी सही ढंग से नियमों की पालना करेंगे तो कोरोना वायरस को हरा सकते है।
जिलाधीश ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा जो दिशा निर्देश जारी किए जा रहे है उनका सभी अवश्य पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी 6 फीट की सामाजिक दूरी यानि सोशल डिस्टेंस बनाए रखे। थोड़ी-थोड़ी देर बाद साबुन से अपने हाथों को अच्छी तरह से 20 सैकंड तक अवश्य धोए। यदि हाथ गंदे न भी हो तब भी हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद साबुन के साथ अच्छी तरह धोए। इसके साथ-साथ ही घरों व कार्यालयों के दरवाजों के हैण्डलों व अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं व हाथों को सैनिटाईज करना भी बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाथों से मुहं, आंख, नाक, चेहरे आदि को न छूएं।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जिला में कुल 153 कोरोना पोजिटिव व्यक्ति पाए गए हैं जिनमें से 25 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं व 128 केस यमुनानगर से है। उन्होंने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना 32 सक्रिय मरीज हैं जिसमें 6 सक्रिय मरीज यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं व 26 यमुनानगर जिला से सम्बंधित है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 9790 सैंपल लिए गए हंै जिनमें से 9251 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 404 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
