कुरूक्षेत्र (कविता) केडीबी सफाई कर्मचारी संघ कुरूक्षेत्र का क्रमिक अनशन 31 वें दिन भी उपायुक्त कार्यालय कुरूक्षेत्र पर चल रहा है। जिस की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी संघ कुरूक्षेत्र के प्रधान कृष्ण कुमार ने की व संचालन सचिव प्रवीन कुमार ने किया । आज के क्रमिक अनशन पर सोनू, मनीषा, सुरेश पाल, सुमन व राजकुमारी बैठे ।
आज के क्रमिक अनशन को सम्बोधित करते हुए प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि एक तरफ सरकार करोना योद्धाओ को सम्मानित करने का डिंडोरा पीट कर झूठी वाह वाही लूट रही है ओर जिन्होने करोना के पुरे जोर शोर के कहर के समय काम किया उनको नौकरी से बाहर कर दिया । यही सरकार की नियत ओर नीति है ।
आज के क्रमिक अनशन पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान आन्नद सिंह , रोहतास, बलवान, सुरेश, अमन कुमार, पंकज आदि ने भी संबोधित किया ।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475