बैटरी चालित स्प्रे पम्प के लिए किसान 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) सहायक कृषि अभियंता राजेश वर्मा ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों के लिए विशेष स्कीम 2020-21 के अंतर्गत जिला कुरुक्षेत्र में 10 बैटरी आपेरेटिड स्प्रे पम्प 50 प्रतिशत या (2500 रुपए जो भी कम हो) अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल डब्लयूडब्लयूडब्लयूडाटएग्रीहरियाणासीआरएमडाटकाम पर 10 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक आनलाईन आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आनलाईन आवेदन करते समय बैंक खाता, पैन नम्बर, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र व कृषि भूमि का विवरण ध्यानपूर्वक भरे। सभी दस्तावेज किसान विभाग को जमा करवाने होगे, यदि किसी दस्तावेज में कमी पाई जाती है तो सबसीडी का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475