कुरूक्षेत्र (कविता) केडीबी सफाई कर्मचारी संघ कुरूक्षेत्र का क्रमिक अनशन 30 वें दिन सफाई कर्मचारी संघ कुरूक्षेत्र के प्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षा में जारी रहा । जिस का संचालन सचिव प्रवीन कुमार ने किया । आज के क्रमिक अनशन को समर्थन देते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आज सर्व कर्मचारी संघ कुरूक्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त महोदय से मिला जिसमें उपायुक्त महोदय ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा व आपको वापिस ड्यूटी पर तैनात कर लिया जाएगा । जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कर्मचारियो को बताया की जब तक एक एक साथी को केडीबी द्वारा समायोजित नही किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा । आज के क्रमिक अनशन पर बोलते हुए सुरेश गुड्डा वरिष्ठ उप प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियो की समस्याओ का समाधान बातचीत से नही निकालती है तो तब तक संगठन संघर्ष की राह पर आगे बढता रहेगा, चाहे संघर्ष को किसी भी स्तर पर ले जाना पडे ।आज के क्रमिक अनशन पर केडीबी की तरफ से संजय कुमार, हरदेव, निर्मला देवी, निर्मल कुमारी व मनजीत कौर ओर पीटीआई की तरफ से नरेश कुमार, सुखविंदर, ममता, सुषमा देवी बैठी । आज के क्रमिक अनशन को आनंद सिंह ब्लाक प्रधान थानेसर, रवींद्र तोमर, संत कुमार पूर्व प्रधान, बलवंत देशवाल रोडवेज डिपो प्रधान, रोहतास, मा दयानन्द अध्यापक संघ, आदि ने भी संबोधित किया ।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475