यूथ पावर क्रिकेट क्लब सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र के परिसर में 15 पौधे लगाए गए


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) यूथ पावर क्रिकेट क्लब सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र के परिसर में 'हरा भरा हो कुरुक्षेत्र हमारा' पौधारोपण अभियान 2020 के दसवें चरण में प्रेरणा कुरुक्षेत्र और वसुधैव कुटुंबकम संस्कृति सेवा आयाम के तत्वावधान में और वन विभाग कुरुक्षेत्र के सहयोग से 15 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डागर, विशिष्ट अतिथि प्रेरणा के संस्थापक अध्यक्ष जय भगवान सिंगला, क्रिकेट एकेडमी के कोच सुमित राणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा के जीवविज्ञान  प्राध्यापक डॉ तरसेम कौशिक, डॉ सुनील वत्स,  सुरेंद्र मढ़ान, संजीव कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर केवल कृष्ण ने त्रिवेणी लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मवीर डागर ने कहा कि कोरोना नामक महामारी के चलते आवश्यक हो जाता है कि हम अपनी प्रकृति से जुड़े और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने चाहिए और उनको पुत्रवत पालना चाहिए। जय भगवान सिंगला ने कहा कि अभी पौधे लगाने का सुनहरा अवसर है। वर्षा के मौसम में लगाए गए पौधे अधिकतर बढ़ते हैं और इस अभियान में पूर्ण मनोयोग से यदि सब मिलकर लगेंगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र हरा भरा हो जाएगा। इस अवसर पर डॉ तरसेम कौशिक ने कहा कि हमारी सभ्यता एवं संस्कृति में पेड़ों का विशेष महत्व रहा है एवं वे देवतुल्य माने गए हैं। वातावरण को दूषित होने से बचाने में पौधों की अहम भूमिका होती है। परंतु बीते कुछ समय से जिस तरह से पौधों की संख्या कम हुई है। उससे वातावरण दूषित हुआ है। वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।  क्रिकेट अकादमी के कोच सुमित राणा ने बताया कि क्रिकेट ग्राउंड के चारों ओर काफी पौधे लगाए जा चुके हैं उन्होंने कहा कि क्रिकेट अकादमी लड़कियों को क्रिकेट की फ्री कोचिंग देती है।वे पर्यावरण के संरक्षण के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने सभी अतिथियों सहित डॉक्टर केवल कृष्ण एवं संजीव कुमार का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया   
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475