अनलॉक-2 में नियमों का शक्ति से हो पालन: शर्मा

  • फेस मास्क और सामाजिक दूरी की अवहेलना पर होंगे चालान
  • दुकानों को सुबह 9 बजे से पहले तथा सायं 8 बजे के बाद खुला रखने पर होगी कार्रवाई

गुहला चीका (राजपाल जिंदल) जिला उपायुक्त सुजान सिंह के दिशा निर्देश में और उपमंडल अधिकारी नागरिक शशि वसुंधरा जी के कुशल नेतृत्व में कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कोरोनावायरस के चलते अनलॉक 2 की गाइडलाइन एवं नियमावली का सख्ती से पालन किया जाएगा। यह विचार नगरपालिका चीका के सचिव राजेश शर्मा ने कोविड-19 शॉप चेकिंग मुहिम से जुड़े जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहे। राजेश शर्मा ने कहा कि बाजार में बिना फेस मास्क लगाए तथा सामाजिक दूरी की अवहेलना पर संबंधित दुकानदार और ग्राहकों के चालान काटे जाएंगे। दुकान में दुकानदार सहित 5 व्यक्ति होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार दुकानों को निर्धारित समय से पहले खोलते हैं तथा सायं 8 बजे के बाद भी दुकान को खुला रखते हैं ऐसे दुकानदारों को समझाया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने कहा कि सभी जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापकों की टीम बाजार में समुचित व्यवस्था बनाने में बहुत बढ़िया कार्य कर रही है। काउंसलर अध्यापकों द्वारा जरूरतमंद बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को कपड़े के मास्क, सैनिटाइजर, पीसीएम टेबलेट्स, पूरक आहार और बिस्कुट के पैकेट दिया जाना काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि दुकानदार भाइयों और आम लोगों को शॉप चेकिंग टीम तथा प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए ताकि उपमंडल को इसी तरह से कोरोनावायरस मुक्त रखा जा सके। शर्मा ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 अनलॉक 2 नियमावली एवं गाइड लाइन से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इनकी शक्ति से पालना और पूरी सतर्कता पर बल दिया जाए। इस अवसर पर जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर गोल्ड मेडलिस्ट प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अनिल कुमार, काउंसलर अध्यापक सुनील कुमार, बूटा सिंह, सुनील दत्त, मनदीप सिंह, मामराज आदि शॉप चेकिंग टीम सदस्य उपस्थित थे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475