कुरुक्षेत्र (अंग्रेज कुमार ) कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनलॉक-2 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को पूरी तरह सावधानी बरत कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करना होगा। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टैंस, मास्क पहनने और नियमित रुप से हाथों को सेनिटाईज करने की आदत डालनी होगी। इस संक्रमण के खिलाफ चल रही लड़ाई केवल आमजन के सहयोग से ही जीती जा सकती है।
वे वीवार को देर सांय सर्किट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी के समक्ष लोगों ने बिजली, जन स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद हुडा सहित अन्य विभागों की समस्याओं को रखा। इन सभी समस्याओं को सांसद ने गम्भीरता के साथ सुना और समाधान के लिए दूरभाष पर ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की समस्या को गम्भीरता से लेकर समाधान करना सुनिश्चित करे। इस समय लोगों को लॉकडाउन और सोशल डिस्टैंस के नियमों की पालना करते हुए आनलाईन प्रणाली से ही अपनी समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करे और प्रशासन के अधिकारी इन समस्याओं को बिना किसी देरी से समाधान करना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से मिलकर सुना जा रहा है और नियमित रूप से समाधान भी करवाया जा रहा है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का रुप धारण कर चुका है, इस वैश्विक महामारी से लोगों का जन-जीवन प्रभावित हुआ है। इस कठिन परिस्थिति में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जा रहा है। सरकार व प्रशासन लगातार लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक कर रहा है। अब लोगों को स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार नियमों की पालना करके कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने में सरकार और प्रशासन की मदद करनी होगी। सभी को मिलकर इस वैश्विक महामारी को हराना होगा।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
