नपा इस्माईलाबाद की वार्ड परिसीमन को देखा जा सकता है 29 जुलाई तक

इस्माईलाबाद 23 जुलाई (वजीर सिंह /पवनजीत पुनियां) इस्माईलाबाद के नगर पालिका सचिव राकेश वालिया ने कहा कि नगर पालिका इस्माईलाबाद की वार्ड परिसीमन को 29 जुलाई 2020 तक नपा कार्यालय के कम्पयूटर रुम में आकर कोई भी व्यक्ति देख सकता है। इतना ही नहीं निर्धारित अवधि के अंदर 10 दिन तक अपने ऐतराज एवं सुझाव लिखित रुप में नपा कार्यालय में दे सकता है।
नपा सचिव ने वीरवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जो व्यक्ति नगरपालिका ईस्माइलाबाद की वार्ड परिसीमन को देखना चाहता है वह कार्यालय समय में 29 जुलाई तक कम्पयूटर रूम नगरपालिका इस्माईलाबाद में आकर देख सकता है और अपने ऐतराज एवं सुझाव को ठोस आधार के साथ 10 दिन के भीतर 29 जुलाई तक लिखित रूप में नगर पालिका ईस्माईलाबाद, उपायुक्त कुरुक्षेत्र, निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकुला, अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी स्थानीय विभाग चंडीगढ में दे सकता है। इस समय अवधि के बाद ऐसे अक्षेपों या सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार स्थानीय शासन विभाग द्वारा हरियाणा नगरपालिका वार्ड परिसीमन नियमावली 1977 के नियम 9 के उपबंधों के अनुसरण में पूर्व में जारी सभी आदेशों को निरस्त करते हुए हरियाणा के राज्यपाल द्वारा नगरपालिका ईस्माईलाबाद के वार्डो के परिसीमन हेतु प्रस्ताव उन व्यक्तियों की जानकारी हेतु प्रकाशित किया जाता है, जिनको इसके प्रभावित होने की संभावना है।
इस प्रस्ताव द्वारा नोटिस दिया जाता है कि इस अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 10 दिन की अवधि समाप्ति पर या इसके बाद सरकार ऐसे अक्षेपों और सुझावों यदि कोई हो जो अतिरिक्ति मुख्य सचिव हरियाणा सरकार शहरी स्थानीय निकाय विभाग, महानिदेशक शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा पंचकुला द्वारा उपायुक्त कुरुक्षेत्र के माध्यम से किसी व्यक्ति से प्राप्त प्रस्ताव के सम्बंध में इस प्रकार की विनिर्दिष्ठï की अवधि समाप्ति से पूर्व किए जाएंगे तथा केवल उन्हीं पर विचार किया जाएगा।

  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com