रिफाइनरी12 जुलाई (राजपाल प्रेमी) रविवार को पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स स्थापना दिवस की वर्षगांठ मनाई गयी। रिफाइनरी स्थापना दिवस पर जारी अपने संदेश मे जी.सी. सिकदर कार्यकारी निदेशक ने अपने सभी सहयोगियों और उनके परिजनों को पीआरपीसी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी ।
पर्यावरण संरक्षण तथा वर्तमान में जारी स्वच्छता पखवाड़े को ध्यान में रखते हुए इस दिवस की शुरुआत रविवार सुबह जी.सी. सिकदर, महुआ बसु, एस.के. त्रिपाठी, कमांडेंट वी.एम. जोशी, उप-कमांडेंट के. पी. एस. सैनी तथा अन्य अधिकारियों ने सीआईएसएफ़ कॉम्प्लेक्स में पौधरोपण से की तथा 250 पौधे रोपित किए।
स्थापना दिवस का मुख्य समारोह पानीपत रिफाइनरी के मुख्य नियंत्रण कक्ष में आयोजित किया गया तथा कोविड-19 महामारी के दिशानिर्देशों को ध्यान मे रखते हुए कार्यक्रम का डिजिटल माध्यम से प्रसारण किया गया। सिकदर ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को रिफाइनरी के निर्बाध प्रचालन एवं ईमानदारी और निष्ठा से अपने कार्य के प्रति हमेशा समर्पित रहने की शपथ दिलाई । कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष , इंडियनऑयल के संदेश को प्रवीण नागपाल ने पढ़ा ।
अपने सम्बोधन में सिकदर ने कहा कि कोविड महामारी के कारण जब सारे देश में लॉक डाउन था प्लांट को सुचारु रूप से चलाने तथा पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि इस महामारी ने हम सबको यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि अब स्वच्छता को दिल से अपनाने का समय आ गया है तभी हम इस महामारी के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी खुद को बचा पाएंगे । उन्होने विगत वर्ष में पीआरपीसीयंस द्वारा किए गए इनोवेटिव तथा उत्पादकता बढ़ाने के कार्यों कि प्रशंसा की तथा आगे और भी इनोवेटिव कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बीएस-6 पैट्रोल एवं डीजल का समय से पूर्व उत्पादन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इससे पूरे उत्तर भारत में इनकी आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के आपूर्ति में इंडियन ऑयल का हिस्सा उत्तर भारत के राज्यों में लगभग 72-75% है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है और साथ हीं हम पर यह ज़िम्मेदारी भी है कि हम हमेशा इन पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति निर्बाध रूप से करते रहें। उन्होंने कहा कि पीआरपीसी के उत्थान के साथ-साथ आस-पास के गावों में और भी कल्याणकारी कार्य किए जाएं ताकि इन गांवों के लोगों के जीवन शैली में और भी सुधार हो सके । गौरतलब है कि पानीपत रिफाइनरी की स्थापना 1998 में इसी दिन हुई थी ।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475