कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले आए सामने : सुखबीर



  • 13 मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर किया डिस्चार्ज
कुरुक्षेत्र 28 जुलाई (संजीव बंसल) जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 22 नए केस सामने आए है। 
    जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 22 नए केस सामनें आएं है, जिनमें सैक्टर 4 से 39 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालक, 70 वर्षीय पुरुष, 7 वर्षीय बालिका, सैक्टर 7 से 60 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवती, पिहोवा के एक निजी अस्पताल से 20 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल से 11 वर्षीय बालिका, एकता विहार से 32 वर्षीय व्यक्ति, निट हॉस्टल से 22 वर्षीय युवक, गांव रत्नगढ से 34 वर्षीय व्यक्ति, गीता कालोनी शाहबाद से 28 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव कालीरानो से 22 वर्षीय व्यक्ति, गांव रामशरण माजरा से 27 वर्षीय व्यक्ति, मॉडल टाउन पिहोवा से 24 वर्षीय युवती, गांव मथाना से 24 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5 से 56 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 से 32 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कालोनी से 24 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
    उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर 13 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसमें कल्याण नगर से 45 वर्षीय व्यक्ति, कश्यप धर्मशाला से 18 वर्षीय युवक, गडरिया धर्मशाला से 45 वर्षीय व्यक्ति, कश्यप धर्मशाला से 16 वर्षीय युवक, लाडवा से 33 वर्षीय व्यक्ति, पटेल नगर से 29 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन से 24 वर्षीय व्यक्ति, भादसों से 22 वर्षीय युवक, केएनजी से 20 वर्षीय युवक, श्याम नगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, छोटा बाजार से 35 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कालोनी से 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।