हरियाणा सरकार ने प्रदेश की तहसीलों में 22 जुलाई से 15 अगस्त तक के लिए रजिस्ट्री पर लगाई रोक



पंचकूला, 23 जुलाई (वासु के मेहता)  जमीनो की खरीद फरोख्त में कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिये प्रदेश सरकार आश्वश्त होना चाहती है। रजिस्ट्री प्रक्रिया में शक शुबे को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश की तहसीलों में रजिस्ट्रियों पर रोक लगा दी है। सरकार की तरफ से 22 जुलाई से 15 अगस्त तक के लिए रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है। दरअसल, वर्षों से चल रही रजिस्ट्रियों की प्रक्रिया में सरकार को गड़बड़ी का शक है, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। सरकार की तरफ से साफ कहा गया है कि जमीनों की अब कुछ दिन ट्रांसफर डीड नहीं हो सकेंगी।
सरकार की तरफ से सभी जिला उपायुक्तों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को लिखे गए पत्र में जो बातें कही गई हैं, उनमें मुख्य ये हैं :-
            जमीन के लेनदेन की मौजूदा व्यवस्था में संभावित गलत तरीकों का सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और गड़बड़ी की सभी संभावनाओं को खत्म करने के लिए प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा।
            बदलाव को सही ढंग से लागू करने के लिए 22 जुलाई से जमीन हस्तांतरण की रजिस्ट्री को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है।जो लोग 22 जुलाई से पहले सेल एग्रीमेंट को रजिस्टर करवा चुके हैं, उनकी रजिस्ट्री 22 जुलाई से 15 अगस्त तक हो सकेगी। लेकिन इसके लिए जिले के रजिस्ट्रार से हर मामले की अनुमति लेनी होगी।
            शहरी इलाकों में कुछ मामलों में 5 अगस्त तक और कुछ मामलों में 15 अगस्त तक नई रजिस्ट्रियों पर रोक रहेगी।
            जिन वर्गों की रजिस्ट्री रोकी गई है, उनके संबंधित इ अप्पोईंटमेन्ट रद्द मानी जाएगी।
            जिन ई-स्टाम्प चालान की वैधता 22 जुलाई से 15 अगस्त के बीच खत्म हो रही है, उनकी वैधता एक महीने के लिए बढ़ी हुई मानी जाएगी।
            सरकार के आदेश से माना जा रहा है कि वर्षों से चली आ रही रजिस्ट्री और जमीन लेनदेन पंजीकरण की व्यवस्था में वक्त के साथ आई खामियों को दूर करने के लिए अब प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी पुरुष ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com