रिफाइनरी 24 जूलाई (राजपाल प्रेमी) हिंदू जागरण मंच हरियाणा प्रांत द्वारा 21वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जूलाई सायं 5 बजे वर्चुअल मंच के माध्यम से कारगिल विजय उत्सव का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम मे कारगिल युद्ध में हरियाणा प्रदेश के अमर शहीदों के परिवार के सदस्य भी सम्मिलित हो रहे हैं ये जानकारी संगठन महामंत्री कैलाश मुदग्ल एवं संगठन प्रांत प्रचार प्रमुख यशपाल राणा ने दी । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सेना के कुछ अधिकारी भी सम्मिलित होंगे जिसमें विशेष रूप से कारगिल युद्ध के समय थल सेना प्रमुख रहे जरनल वेदप्रकाश मलिक हैं । इनके अलावा कार्यक्रम में गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत एवं हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता उपस्थित रहेंगे ।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com