कुरुक्षेत्र 23 जुलाई (संजीव बंसल) जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 20 नए केस सामने आए है और 11 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 199 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 18088 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके है, जिनमें से 17506 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने वीरवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 मरीज सामने आए है, जिनमें शाहबाद फेस-2 से 44 वर्षीय व्यक्ति, मथाना से 31 वर्षीय व्यक्ति व 57 वर्षीय महिला, नरकरतारी रोड़ से 30 वर्षीय व्यक्ति, न्यू पटेल कालोनी से 78 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद फेस-1 से 51 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 47 वर्षीय व्यक्ति, बाबैन के बीड़ कालवा से 23 वर्षीय व्यक्ति, थानेसर के वार्ड नम्बर 6 से 53 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 4 से 50 वर्षीय महिला, विष्णु कालोनी से 21 वर्षीय युवक, पिपली से 69 वर्षीय व्यक्ति व 41 वर्षीय महिला, खेड़ी मारकंडा से 34 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव लोटनी से 19 वर्षीय युवक, पिपली के वार्ड नम्बर 5 से 28 वर्षीय युवक, कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी के पास से 38 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कालोनी से 38 वर्षीय महिला शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोविड-19 के मरीज जल्दी-जल्दी रिकवर भी हो रहे है। कुरुक्षेत्र में रिपोर्ट नेगटिव आने पर 11 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें न्यू कालोनी से 31 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय बालक, कैलाश नगर से 24 वर्षीय युवक, खेड़ी मारकंडा से 9 वर्षीय बालक व 33 वर्षीय महिला, बीएमसी कालोनी से 34 वर्षीय महिला, पिपली न्यू पोस्ट आफिस के पास से 24 वर्षीय महिला, दयालनगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा वार्ड नम्बर 13 से 26 वर्षीय युवती, न्यू कालोनी पटेल नगर से 19 वर्षीय युवक व 54 वर्षीय महिला के सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर आयुर्वेदिक व हिरमी कोविड केयर सेंटर और एलएनजेपी से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2743 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 306 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 88 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है।
उन्होंने कहा कि 13 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, एलएनजेपी में 13, हिरमी कोविड केयर सेंटर में 33, घर में 5 व्यक्तियों को आईसोलेट, आयुर्वेदिक कोविड केयर सेंटर में 22, मेदांता गुरुग्राम में 1, पीजीआई चंडीगढ़ में 1, डीएसयू करनाल में 1, एलकैमिस्ट में 1, कोमांड अस्पताल चंडीगढ़ में 1 मरीजों को दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 18088 सैम्पलों में 17506 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 276 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 306 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 199 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 199 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। एक कोरोना पाजिटिव महिला की मृत्यू हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 106 एक्टीव केस है।- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
