अनालॉक-2 में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया डयूटी मैजिस्ट्रेट


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे विश्व में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने और उसके द्वारा छुई गई वस्तुओं को दुसरे व्यक्ति द्वारा छुने से फैलता है। इसलिए कुरुक्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए 16 अधिकारियों को 1 जुलाई से 15 जुलाई 2020 तक डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है। उन्होंने जारी आदेशों में कहा कि थाना केयूके क्षेत्र के लिए डीईओ अरुण आश्री, थाना शहर थानेसर क्षेत्र के लिए डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान रामदिया गागट, थाना सदर थानेसर क्षेत्र के लिए बीडीपीओ थानेसर ईश्वर चंद, थाना लाडवा क्षेत्र के लिए बीडीपीओ लाडवा राजन सिंगला को डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया जाता है।
उन्होंने कहा कि थाना बाबैन क्षेत्र के लिए रुपिन्द्र सिंह नायब तहसीलदार बाबैन, थाना शाहबाद क्षेत्र के लिए तहसीलदार शाहबाद टीआर गौतम, थाना झांसा क्षेत्र के लिए डीईटीसी के ईटीओ विजेन्द्र धनखड़, थाना इस्माईलाबाद क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद दलजीत सिंह, थाना पिहोवा क्षेत्र के लिए चेतना चौधरी तहसीलदार पिहोवा, एलडीएम हरि सिंह गुमरा को उप पुलिस अधीक्षक थानेसर, उपमंडल अभियंता सरस्वती हैरिटेज डिवीजन-2 जितेन्द्र मुखीजा को उप पुलिस अधीक्षक-2 कुरुक्षेत्र, उपनिदेशक मत्स्य विभाग रमेश ढांगी को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुरुक्षेत्र, उपमंडल अभियंता सरस्वती हैरिटेज डिवीजन-1 विनोद आर्य को उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र-3, तहसलीदार लाडवा हरीश कालड़ा को उप पुलिस अधीक्षक लाडवा, मुख्य लेखा अधिकारी शुगर मिल शाहबाद दीपक को उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद, कार्यकारी अभियंता सरस्वती हैरिटेज बोर्ड कुरुक्षेत्र कमल कांत को उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी डयूटी मैजिस्टे्रट अपने-अपने क्षेत्र के थाना प्रबंधकों व उप पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ-साथ सभी थाना प्रबंधक व उप पुलिस अधीक्षक भी डयूटी मैजिस्ट्रेट से तालमेल बना कर रखेंगे।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475