करनाल (प्रवीण कौशिक) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में व्यायामशालाएं खोलने की योजना है, व्यायामशालाओं की देखरेख की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 1 हजार आयुष शिक्षकों की भर्ती करने का सरकार ने निर्णय लिया है। इसके अलावा व्यायामशालाओं में आयुष विभाग के सहयोग से वैलनैस सैंटर भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वीडिया कांफ्रैंसिंग के माध्यम से 110 व्यायामशालाएं प्रदेश की जनता के साथ-साथ गुरुजनों को समर्पित की है। इसी कड़ी में करनाल जिला में भी 6 व्यायामशालाओं का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण व नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर तथा प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार बंसल मौजूद रहे।
व्यायामशालाओं का उद्घाटन करने के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि योग सुखी एवं स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। योग से तन-मन व शरीर का सर्वांगीण विकास होता है, इससे व्यक्ति के व्यवहार में शुद्धता भी आती है और व्यक्ति आत्ध्यात्मिक चिंतन की ओर बढ़ता है तथा ईमानदारी से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन पद्धति है, व्यक्ति के विकास में योग का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से दुनियाभर के लोग योग से जुड़े हैं और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते लोगों ने अपने घरों में रहकर ही योग दिवस मनाया।
उन्होंने कहा कि योग के महत्व को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा योग व खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर व्यायामशालाएं स्थापित की जा रही हैं। प्रथम चरण के अंतर्गत 1107 ग्राम पंचायतों में व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिनमें से अब तक 511 व्यायामशालाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं, शेष का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में उन गांवों में व्यायामशालाएं प्राथमिकता के आधार पर खोली जाएंगी जो ग्राम पंचायत नॉर्म के अनुसार पंचायती जमीन उपलब्ध करवाएगी, शेष अन्य गांवों में भी व्यायामशालाएं खोली जाना प्रस्तावित हैं।
वीसी के माध्यम से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण आंचल में खेल स्टेडियम व व्यायामशालाओं को खोला जाना इसी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसको लेकर इस वर्ष बजट सैशन में न केवल चर्चा की बल्कि बजट बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस मिशन को ग्राम पंचायत आगे लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि व्यायामशालाओं के स्थापित होने से युवाओं योग के साथ-साथ खेलों की ओर भी बढ़ेगा और खिलाडिय़ों पूर्वाभ्यास से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने वीसी के माध्यम से व्यायामशालाओं के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी मंत्रीगण, विधायक व सांसदगणों का स्वागत किया और व्यायामशालाओं की महत्वता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि अगले तीन-चार महीनों में करीब 300 नई व्यायामशालाएं बनकर तैयार हो जांएगी और जल्द ही उनका उद्घाटन करवा दिया जाएगा। व्यायामशालाओं के साथ वैलनैस सैंटर खोलने की योजना पर तेजी से कार्य किया जाएगा।

- स्वस्थ शरीर ही इंसान की सबसे बड़ी पूंजी : सांसद संजय भाटिया
- वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले में लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे : सांसद संजय भाटिया
- व्यायामशालाओं को लेकर मुख्यमंत्री के विजन को किया जाएगा साकार : विधायक धर्मपाल गोंदर
- जिला में करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनी इन व्यायामशालाओं का हुआ उद्घाटन
- ये रहे उपस्थित
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475